फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon on high alert due to french president visit with pm modi

फ्रांस के राष्ट्रपति का दौरा, खुफिया एजेंसियों के घेरे में साइबर सिटी

Sat, 23 Jan 2016 06:42 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 23 Jan 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
gurgaon on high alert due to french president visit with pm modi

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के दौरे के मद्देनजर राष्ट्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने गुडग़ांव को अपने घेरे में ले लिया है। ओलांद सोमवार को गुडग़ांव के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी में आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके साथ होंगे। देश के विभिन्न भागों में एक के बाद एक आतंकियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं।

ऐसे हालात में किसी भी प्रकार के संभावित आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए यहां अभेद्य सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) की इनपुट के बाद जमीन से लेकर हवा तक में अभेद्य सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है। एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया है।
विज्ञापन


सीआईए ने पहले ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी में ओलांद पर लांग वुल्फ अटैक की आशंका जता चुकी है। यह खतरा इसलिए भी अधिक है कि फ्रांस अमेरिका के साथ मिलकर सुन्नी जेहादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईआईएस) को मिटाने का अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि ओलांद आईएसआईएस की हिट लिस्ट में शामिल हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ओलांद की सुरक्षा को लेकर काफी सक्रिय और चिंतित है।

उत्तराखंड मॉड्यूल के खुलासे के बाद आईएसआईएस के देश में नेटवर्क का पता चलता है। ऐसे में फ्रांसीसी राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी सुरक्षा एजेंसियां नहीं करना चाहती हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जा रहा है। यहां बिना अनुमति के परिंदा भी पर नहीं मार सकता। एसपीजी सहित तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की नजर यहां 24 घंटे है।


एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले चुकी है। ओलांद के दौरे से गुडग़ांव आतंकी हमले के मद्देनजर लाइम लाइट में आ गया है।

सुरक्षा तैयारी ऐसी है कि गुडग़ांव के सेक्टर-14 के एयर फोर्स परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में अचानक 26 जनवरी तक की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विद्यालय के गेट पर नोटिस लगा कर सूचना दी गई है कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है। विद्यालय सूत्रों का कहना है कि छुट्टी रखने का आदेश एयरफोर्स मुख्यालय से आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed