{"_id":"9168396f282521a0c98949a6c36cb675","slug":"gurgaon-girls-won-three-gold-medal-in-national-cick-boxing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल किक बॉक्सिंग में छाई साइबर सिटी की लड़कियां, झटके तीन स्वर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल किक बॉक्सिंग में छाई साइबर सिटी की लड़कियां, झटके तीन स्वर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 29 Dec 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 27 दिसंबर से शुरू हुई 7वीं सबजूनियर और 9वीं सीनियर किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में फरीदाबाद की बॉक्सर लड़कियां छाई हुई हैं।
विज्ञापन
अपने उम्दा प्रदर्शन के चलते मंगलवार तक वे तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमा चुकी है। प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी।
टीम के साथ गए कोच राजीव गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता में डीपीएस सेक्टर-19 की काजल सेठी व नव्या स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रही।
वहीं सेक्टर-21डी स्थित जीबीएन स्कूल की मोनल कुकरेजा ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा डीएवी सेक्टर-14 की युवी राजपूत ने कांस्य पदक पर पंच लगाया।
गोदारा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश से 94 हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 19 खिलाड़ी फरीदाबाद से हैं। उन्होंने कहा कि अभी टीम से और पदक झटने की उम्मीद बरकरार है।
विज्ञापन