फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon, Delhi's historic jam stalemate momentum, is bad in many areas

गुड़गांव के ऐतिहासिक जाम से थमी दिल्ली की भी रफ्तार, कई इलाकों में हुआ बुरा हाल

Fri, 29 Jul 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon, Delhi's historic jam stalemate momentum, is bad in many areas
दिल्ली में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव के महाजाम से दिल्ली का ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। गुड़गांव से सटे राजधानी के कई इलाकों में जबरदस्त जाम रहा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को गुड़गांव जाने वाले लोगों को एनएच-8 से बचने की सलाह देनी पड़ी।

विज्ञापन


इसके अलावा बारिश के चलते दोपहर के समय दक्षिण दिल्ली की रफ्तार थम गई। इसके अलावा बॉर्डर पर बारिश व कांवडियों के चलते जाम लगा रहा।

गुड़गांव में लगे महाजाम के चलते द्वारका इलाका, एयरपोर्ट, धौलाकुआं, रावतुलाराव मार्ग, वसंत विहार, रजोकरी, नजफगढ़ रोड, गुड़गांव से महरौली वाला एमजी रोड, आया नगर, महरौली, महिपालपुर से अंधेरिया मोड़ पर ट्रैफिक जाम हो गया था। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा असर द्वारका व नजफगढ़ रोड पर पड़ा। एनएच-8 पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि गुड़गांव के जाम से दिल्ली के ट्रैफिक पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दी एनएच-8 से बचने की सलाह

Gurgaon, Delhi's historic jam stalemate momentum, is bad in many areas
traffic jam in gurgaon

कुछ रोड जरूर प्रभावित हुए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही लोगों को एनएच-8 से बचने की सलाह दे दी थी। इसके अलावा शुक्रवार दोपहर को हुई बारिश से दक्षिण दिल्ली की रफ्तार कुछ घंटों के लिए ठहर गई। 

सड़कों पर पानी जमा हो गया। पंपोज एंक्लेव, चिराग दिल्ली, नेहरू प्लेस, मोदी मिल, आश्रम चौक, आईपी फ्लाईओवर से सराय कालेखां तक, सरिता विहार, बदरपुर, साकेत मेट्रो स्टेशन, एमबी रोड, खानपुर, बीआरटी, अरविंदो मार्ग, एम्स चौराहा, साउथ एक्स, लाजपत नगर आदि मार्गों पर शुक्रवार शाम तक जाम रहा। 

बारिश के चलते वजीराबाद रोड, भरथल चौक, राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन, करोल बाग मेट्रो स्टेशन और पूसा रोड पर भी जाम रहा। बारिश व कांवड़ियों के चलते लोनी बॉर्डर से यूपी तक, अप्सरा बॉर्डर, आजाद मार्केट, बर्फखाना और करोल बाग में जाम रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed