फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon administration wants villagers support for peaceful election

पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन मांग रहा ग्रामीणों का सहयोग

Wed, 23 Dec 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 23 Dec 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon administration wants villagers support for peaceful election

जैसे-जैसे पंचायत चुनाव की तिथि करीब आती जा रही है, पुलिस और प्रशासन की चिंता उतनी ही बढ़ने लगी है। पुलिस प्रशासन को इस बात का डर है कि कहीं गांवों में चली आ रही पुरानी रंजिश चुनाव में कहीं बड़ा रूप न ले लें।

विज्ञापन


इन्हीं चिंताओं के मद्देनजर तावडू खंड के गांवों में पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश व मतभेदों को भुलाकर शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव कराने में सहयोग की अपील की जा रही है। बुधवार को उप पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह यादव एक टीम के साथ ग्राम पंचायत सहसौला पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पंचायत के पांच गांवों के ग्रामीणों से बातचीत की और चुनाव को शांति पूर्वक ढंग से कराने की अपील की। उप अधीक्षक ने छोटी-मोटी समस्याओं के निराकरण और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिनके पास लाइसेंस के हथियार हैं, वह अपने हथियारों को शीघ्र जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा चुनाव एजेंट की वजह से अकसर झगड़ा होता है, इसलिए ग्रामीण साफ छवि के एजेंटों को बूथों पर नियुक्ति करें। इस बार सभी एजेंटों को बूथ के बाहर रखा जाएगा, जिससे किसी तरह का खलल मतदान के समय पैदा न हो। इस मौके पर उनके साथ पूर्व थाना प्रभारी जनार्दन सहायक चुनाव ड्यूटी व थाना प्रभारी सहित सरपंच अब्दुल हमीद व लोग मौजूद रहे।

इसी कड़ी में बुधवार को फिरोजपुर झिरका के डीएसपी यादराम विश्नोई ने खंड के गांव अहमदबास, साकरस व धमाला सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान डीएसपी ने उपरोक्त गांवों के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि इलाके में जो बेलजंपर व पीओ चल रहे अपराधी हैं, उन्हें गिरफ्तार करवाने में ग्रामीण पुलिस की मदद करें।


उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे लोग चुनावों में गड़बड़ी फैला सकते हैं, इसलिए ऐसे अपराधियों के बारे में पुलिस को ग्रामीण तुरंत सूचना दें ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद करने वाले लोगों का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन की मदद करें। इस मौके पर थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया, अहमद सरपंच, फजरुदीन सरपंच, जान मोहम्मद सरपंच, सहित प्रशासन के अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed