फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guggan singh former bjp mla joins aap before bawana by election in delhi

दिल्लीः बवाना उपचुनाव से पूर्व बड़ा उलटफेर, AAP में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक

Mon, 31 Jul 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
guggan singh former bjp mla joins aap before bawana by election in delhi
पूर्व भाजपा व‌िधायक ने ज्वा‌इन की आम आदमी - फोटो : अमर उजाला

बवाना उपचुनाव के मद्देनजर प्रमुख दलों के बीच जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। दलबदल की सियासी जंग भाजपा व आम आदमी पार्टी (आप) के बीच चल रही है। एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा ने आप विधायक वेद प्रकाश को अपने खेमे में कर लिया था।

विज्ञापन


अब भाजपा से विधायक रहे गुग्गन सिंह रविवार को अपने समर्थकों संग आप में शामिल हो गए। दिलचस्प यह कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुग्गन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


दरअसल, 2013 में बवाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर गुग्गन सिंह विधायक बने थे। 2015 में उनका मुकाबला आप के वेदप्रकाश से हुआ था। लेकिन वह चुनाव हार गए, जबकि वेद प्रकाश विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी चुनाव से पहले वेद प्रकाश ने पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने वबाना उपचुनाव में वेद प्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि गुग्गन सिंह ने इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोंकी थी।

गुग्गन सिंह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे

guggan singh former bjp mla joins aap before bawana by election in delhi
पूर्व भाजपा व‌िधायक ने ज्वा‌इन की आम आदमी - फोटो : अमर उजाला

लेकिन भाजपा ने वेद प्रकाश को टिकट दे दिया। इससे गुग्गन सिंह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। रविवार को उन्होंने आप के साथ जाने का फैसला किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि गुग्गन सिंह के पार्टी में आने से उपचुनाव में आप को फायदा मिलेगा। केजरीवाल के मुताबिक, एक पार्टी से जब कोई दूसरी पार्टी में जाता है, तो तरह-तरह की बातें होती हैं। लेकिन गुग्गन सिंह बवाना के विकास के लिए पार्टी में आए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि बवाना के विकास के लिए वह हमेशा तैयार हैं। यदि जरूरत हुई तो मंत्री या विधायक के कहने से पहले वह मौके पर होंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के आम लोगों ने उन्हें सहयोग दिया था। तभी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिलीं थीं।

दिल्ली वालों से कांग्रेस और भाजपा को नकार कर आप को वोट किया था। केजरीवाल ने बिजली-पानी में दी गयी छूटों को गिनाया और मोहल्ला क्लीनिक व स्कूलों के विकास पर हो रहे काम की चर्चा की।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed