फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guardian say first girl safety before education after minor girl sexul assult in school

अभिभावक बोले- बेटियों को नहीं भेजेंगे स्कूल, पहले सुरक्षा बाद में शिक्षा

Fri, 10 Aug 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Guardian say first girl safety before education after minor girl sexul assult in school
govt school

मासूम से दुष्कर्म की वारदात के बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। जोरदार प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और एनडीएमसी के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे का आलम यह रहा कि अभिभावक गेट को धक्का देते हुए स्कूल परिसर के अंदर जा पहुंचे। अभिभावकों के हंगामे को देखकर स्कूल में मौजूद बच्चे काफी डर गए और रोते-बिलखते रहे। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी डरे हुए थे और प्रिंसिपल से मिलना चाहते थे।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और अभिभावकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अभिभावकों में काफी गुस्सा था और पुलिस को उन्हें स्कूल से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभिभावकों को जैसे-जैसे घटना की जानकारी मिली वे अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचते रहे। घटना को सभी अभिभावकों में गुस्सा था। वे आरोपी को जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग करते रहे। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों के बीच यह भी अफवाह उड़ी कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची की मौत हो गई है।
विज्ञापन


एक अभिभावक अंजुम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारा दिया है ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’। क्या बेटी बचाओ क्या बेटी पढ़ाओ। पहले ही सही था जब बेटियों को पढ़ने नहीं देते थे। कैसा भी भविष्य हो, बेटी हम स्कूल नहीं भेजेंगे। अब बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। जब तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होती, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। हमारी बेटियां पढ़ेंगी नहीं, लेकिन कम से कम सुरक्षित तो रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाहर होने चाहिएं गार्ड
प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने स्कूल के अंदर व बाहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अभिभावक मुकेश ने कहा कि इस इलाके में तीन स्कूल हैं। एक ही समय पर छुट्टी होने पर स्कूलों के बाहर अव्यवस्था फैल जाती है। स्कूल के बाहर सिक्योटिरी गार्ड खड़े किए जाने चाहिए, जिससे बच्चों को लाने-ले जाने में आसानी हो।

Guardian say first girl safety before education after minor girl sexul assult in school
govt school
प्रिंसिपल दो दिन से नहीं आ रहीं स्कूल
प्रदर्शन कर रहे अभिभावक प्रिंसिपल से मिलना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह दो दिन से स्कूल नहीं आ रहीं। अभिभावक कमलेश ने बताया कि वारदात बुधवार की है। स्कूल प्रशासन को बृहस्पतिवार को इसका पता चला। इस घटना को दबाने का क्या कारण है? इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी स्कूल प्रिंसिपल छुट्टी पर हैं?

स्कूल परिसर में भी हों सीसीटीवी कैमरे
अभिभावक किरण शर्मा ने कहा कि स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। केवल क्लास रूम में कैमरे लगे हैं। इतने बड़े स्कूल में किसी बच्चे के साथ कोई भी घटना हो सकती है। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जब लड़कियों का स्कूल है तो पुरुष कर्मचारी वहां क्यों लगाए गए हैं। 

केजरीवाल ने एनडीएमसी चेयरमैन से मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्ची से दुष्कर्म मामले को लेकर एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार से जांच रिपोर्ट तलब की है। केजरीवाल ने चेयरमैन को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि पूरे मामले की क्या जांच की जा रही है। उन्होंने नरेश कुमार को पूरी जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed