Delhi: कैश वैन से रुपये लूटने का मामला, गार्ड की हत्या में सुराग देने पर दो लाख रुपये देगी दिल्ली पुलिस
तमाम प्रयासों के बाद जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो अब पुलिस ने इनाम घोषित किया है।माना जा रहा है कि कई दिन रेकी करने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के वजीराबाद में नकाबपोश बदमाश ने 10 जनवरी को कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 10.78 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी, लेकिन घटना के करीब साढ़े छह माह बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने उसकी फोटो भी जारी की थी। पुलिस ने अब आरोपी का सुराग देने वाले को दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैश लेकर भागते हुए दिखा था।
पुलिस के मुताबिक, 10 जनवरी को वजीराबाद में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में कैश वैन रुपये डालने के लिए आई थी। कस्टोडियन अंदर कैश डालने चले गए, जबकि गार्ड कैश वैन के नजदीक खड़ा रहा। इस दौरान नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और उदयपाल की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद आरोपी कमर पर रुपयों का बड़ा बैग लादकर फरार हो गया।
पुलिस ने चंद ही दिनों बाद सीसीटीवी के आधार पर फोटो भी जारी कर दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिला। तमाम प्रयासों के बाद जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो अब पुलिस ने इनाम घोषित किया है।माना जा रहा है कि कई दिन रेकी करने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।