{"_id":"5f07c4178ebc3e635313e920","slug":"gtb-hospital-will-increase-450-icu-beds","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीटीबी अस्पताल में बढ़ेंगे 450 आईसीयू बेड, नियम तोड़ने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीबी अस्पताल में बढ़ेंगे 450 आईसीयू बेड, नियम तोड़ने पर केस
Fri, 10 Jul 2020 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े कोविड विशेष गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भी आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। यहां 450 नए बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल 1500 बेड हैं, जिनमें करीब 60 आईसीयू सुविधा से लैस हैं।
विज्ञापन
पहले यह संख्या 30 थी, जिसे हाल ही में दोगुना किया गया है। अब आईसीयू में 450 नए बेड बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। सभी बेड पर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। सोमवार को दिल्ली के दो बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी और राजीव गांधी में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर तीन गुना की गई थी।
विज्ञापन
सरकार ने दिए थे आदेश
19 जून को दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए थे। सरकार ने कहा था कि सभी अस्पताल प्रबंधन आईसीयू बेड की संख्या को और बढ़ाने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करें। इनमें सरकार की तरफ से पूरी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन का नियम तोड़ने पर दो लोगों के खिलाफ केस
सऊदी अरब से आने के बाद होम क्वारंटीन के निर्देश का पालन नहीं करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को एयरपोर्ट पर जांच के बाद घर में रहने की सलाह दी गई थी।
चांदनी महल इलाके में रहने वाले शाहिद को 26 जून से 12 जुलाई तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई, लेकिन उसके फोन के सर्विलांस से पता चला कि वह निर्देशों की अवहेलना कर घर के बाहर घूम रहा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह लगातार घर से बाहर निकल रहा है।
इसी तरह चांदनी महल निवासी साजिद 1 जुलाई को दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसे होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई थी, परंतु वह भी घर से बाहर घूम रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।