फेसबुक से लेकर ट्विटर पर GST की धूम, यूजर्स ने किए ऐसे मजेदार कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान की आजादी के 70 सालों के इतिहास में पहली बार एक टैक्स-एक क्रांति पर आधारित जीएसटी दो दिन से सोशल इंडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल है। करीब इंटरनेट पर दस करोड़ दस लाख यूजर्स ने जीएसटी के संबंध में ऑनलाइन जानकारियां जुटायी हैं। खास बात यह है कि फेसबुक और ट्विटर पर टैक्स एक क्रांति के नाम की धूम है।
हालांकि जीएसटी के ऐतिहासिक पलों में सेंट्रल हाल में जीएसटी लागू होने के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. महमोहन सिंह के नाम शामिल होने पर यूजर्स ने आपत्ति जतायी है। यूजर्स का मनाना है कि कांग्रेस की तरफ से नहीं पर एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें शामिल होना चाहिए था।
फेसबुक और टविटर पर जीएसटी के नाम से यूजर्स ने खुशी जाहिर की है। हर कोई अपने-अपने ढंग से जीएसटी के ऐतिहासिक पलों से जोड़ते हुए तस्वीरें तक सांझा कर रहे हैं। हालांकि इसी के बीच व्हाट्सऐप पर अच्छे और मजाकिया चुटकले भी खूब शेयर किया जा रहे हैं।
फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा है कि बहुत से लोग कह रहे हैं कि नोटबंदी बिना नोमट छपवाये लागू की। जीएसटी बिना सॉफ्टवेयर तैयार हुए ही लागू हो गया। अब ये बुलेट ट्रेन भी बिना पटरी बिछवाए ही दौड़ा देगा। भला करे भगवान...। ऐसे की अनिल नाम यूजर ने लिखा है कि मान लें आप कुंवारे है, आप देर रात घर पहुंचे, आपको पहले मां, बहन और फिर पिता को जवाब देना होता है। लेकिन आपकी शादी होने के बाद आपको सिर्फ अपनी पत्नी को जवाब देना है न की पूरे परिवार को। बस यही जीएसटी है।
डोसा,चाय और हॉट डॉग के बिल शेयर
जीएसटी के बाद डोसा, चाय, हॉट डॉग, थाली, पिज्जा बर्गर के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है, इसके बिल रात 12 बजे के बाद से शेयर होने शुरू हो गए। फेसबुक पर काका दा ढाबा में ठीक जीएसटी लागू होने के बाद खाने के बिल में कितना बदलाव आया, उसके बिल को शेयर किया गया। हर कोई सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक पल के बदलाव को खुद से जोड़ते हुए जानकारियां शेयर कर रहा था।