फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   group of 22 girls from Assam Meghalaya and Nagaland stranded in Delhi due to lockdown

जनता कर्फ्यू के समय से ही दिल्ली में फंसी हैं असम, मेघालय और नागालैंड की 22 छात्राएं, अब तक नहीं मिली सहायता

Wed, 20 May 2020 11:21 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
group of 22 girls from Assam Meghalaya and Nagaland stranded in Delhi due to lockdown
लॉकडाउन में फंसी 22 छात्राएं - फोटो : ANI

कोरोना संकट के कारण देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। अचानक लॉकडाउन के फैसले से हर कोई प्रभावित है। जो लोग अपने घरों में हैं, उनपर इसका भले ही थोड़ा कम असर हो रहा हो, लेकिन जो किसी अन्य जगहों में फंस गए हैं उनके लिए यह बेहद कठिन समय है।

विज्ञापन


सरकार अलग-अलग जगहों में फंसे लोगों की मदद करने के लिए तमाम कोशिशें कर रही हैं। इसके बावजूद की ऐसे लोग हैं जिन तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। दिल्ली में भी छात्राओं का एक समूह इसी तरह फंस गया है और मदद की आस लगाए बैठा है।
विज्ञापन


असम, मेघालय और नागालैंड की 22 लड़कियों का एक समूह दिल्ली में फंस गया है। उन्होंने बताया कि वे हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के स्कूलों की छात्राएं हैं और परीक्षा देने के बाद घर लौट रही थीं। उनके साथ छह वरिष्ठ लोग भी हैं जो दिल्ली में ही फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि वे मार्च से ही दिल्ली में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्राओं के साथ आईं प्रभारी अधीक्षक शीतल का कहना है कि छात्राओं की परीक्षा समाप्त होने के बाद हम लौट रहे थे। हमें दिल्ली-गुवाहाटी ट्रेन से वापस जाना था। जब हम दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि अगले दिन जनता कर्फ्यू है, इसलिए ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। 


हम अगले दिन जनता कर्फ्यू के कारण यहीं रुक गए। इसके बाद लॉकडाउन की घोषणा हो गई। हम तब से यहीं फंसे हुए हैं। अब तक कोई सहायता नहीं मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed