{"_id":"65a3893f569a35582501779c","slug":"group-3-restrictions-imposed-due-to-poor-air-quality-in-delhi-ncr-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से बिगड़ी, ग्रैप तीन के प्रतिबंध किए गए लागू; इन चीजों पर रहेगा बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से बिगड़ी, ग्रैप तीन के प्रतिबंध किए गए लागू; इन चीजों पर रहेगा बैन
Sun, 14 Jan 2024 12:42 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
दिल्ली एनसीआर की हवा एक बार फिर से खराब हो गई है। जिस वजह से दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP-III (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू कर दिया गया है। सीएक्यूएम उप-समिति ने क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-III के अनुसार 8-सूत्रीय कार्य योजना लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जीआरएपी चरण-III प्रतिबंधों में पत्थर क्रशरों के संचालन को बंद करना, एनसीआर में सभी खनन और संबंधित गतिविधियों को बंद करना और पूरे एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध (परियोजनाओं की कुछ श्रेणियों को छोड़कर) शामिल हैं।
विज्ञापन
एनसीआर राज्य सरकारें/जीएनसीटीडी दिल्ली और गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल एलएमवी (4 पहिया वाहन) के संचालन पर सख्त प्रतिबंध लगाएंगी। एनसीआर और जीएनसीटीडी में राज्य सरकारें पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों में भौतिक कक्षाएं बंद करने और ऑनलाइन मोड में कक्षाएं आयोजित करने पर निर्णय ले सकती हैं।'
विज्ञापन
दिल्ली में एक्यूआई 400 पार
दिल्ली की हवा लगातार खराब हाल में है। दिल्ली के कई इलाकों का AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुका है। सबसे बुरा हाल आनंद विहार का है। वहां का AQI 478 दर्ज किया गया है। नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट और आईटीओ का AQI क्रमश: 465, 465 और 455 रिकॉर्ड किया गया है।