फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater noida West panic from fishing cat which looks like leopard

तेंदुए जैसी दिखने वाली फिशिंग कैट से ग्रेनो वेस्ट में दहशत, व्हाट्स ऐप पर वीडियो शेयर

Thu, 17 Jan 2019 06:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Greater noida West panic from fishing cat which looks like leopard
फिशिंग कैट - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी के आसपास बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक तेंदुआ दिखने की चर्चा सोशल मीडिया पर रही। व्हाट्स ऐप पर कई ग्रुप में लोगों ने इसे शेयर किया। बताया गया कि ग्रेनो वेस्ट में किसी ने कार से चलते समय मोबाइल से फोटो क्लिक की। हालांकि पिछले साल एनटीपीसी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। 

विज्ञापन


दरअसल, ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र में सूरजपुर वैटलेंड का भी क्षेत्र है। यह दादरी के आसपास तक पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर काफी मात्रा वन क्षेत्र है। जहां पर देसी-विदेशी पक्षियों के अलावा हिरण, नील गाय, जंगली कुत्ते, जंगली बिल्लियां, अजगर समेत अन्य जानवर रहते हैं। साथ ही रेलवे लाइन के पास भी काफी बड़ा जंगल क्षेत्र है। 
विज्ञापन


वेटलेंड होने के कारण यहां पर हमेशा पानी भी रहता है। इसके अलावा जीटी रोड के पास एनटीपीसी क्षेत्र में भी काफी बड़ा वन क्षेत्र है। पिछले साल वहां पर तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई था। जिसके कारण लोग काफी दहशत में रहे थे। वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया था लेकिन तेंदुआ उसमें नहीं फंसा था। देर रात इसकी जानकारी लोगों ने प्रशासन को भी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed