फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida was third most polluted city of NCR

Noida AQI: एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर ग्रेनो... 300 के पार रहा एक्यूआई, जानें NCR के अन्य शहरों का हाल

Sun, 27 Oct 2024 09:21 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Oct 2024 09:21 PM IST
सार

रविवार को नोएडा का एक्यूआई 304 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Greater Noida was third most polluted city of NCR
खराब हो रही आबोहवा - फोटो : एएनआई

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण स्तर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से अधिक हो गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को नोएडा का एक्यूआई 304 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। ऐसे में रविवार को ग्रेटर नोएडा एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दिन पर दिन बढ़ रहे प्रदूषण से बचाव के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का दूसरा चरण भी लागू हो चुका है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। जगह-जगह धूल उड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदूषण बढ़ने से शहर के लोगों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। एलर्जी की समस्या हो रही है। रविवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बहुत खराब स्थिति में दर्ज किया गया। यही नहीं, दिवाली के बाद प्रदूषण स्तर और बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन

शहर - एक्यूआई
दिल्ली - 356
गाजियाबाद - 324
ग्रेटर नोएडा - 312
नोएडा - 304
गुरुग्राम - 239
फरीदाबाद - 208

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed