फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Three children including brother and sister died, five injured due to collapse of wall

Greater Noida : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से भाई-बहन सहित तीन मासूमों की मौत, घायल भी हुए पांच बच्चे

Sat, 29 Jun 2024 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:17 AM IST
सार

पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी  हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Greater Noida: Three children including brother and sister died, five injured due to collapse of wall
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव खोदना कलां में शुक्रवार की रात एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से वहां खेल रहे मासूम भाई बहन सहित तीन बच्चों की  दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में अहद(4) उसकी बहन अलफिजा (2) और आदिल (8) शामिल हैं। हादसे में पांच अन्य बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बच्चे दो दिन पहले ही अपने नाना-नानी के यहां पर छुट्टियां मनाने आए थे। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस और बचाव दल के लोग मौैके पर पहुंचे। पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी  हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह हुई बरसात के बाद हादसा हुआ है। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मी और बचाव दल मलबे को हटा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


खोदना कला निवासी सगीर भंगेल में जनरल स्टोर चलाता है। गांव में ही सगीर मकान का निर्माण करा रहा है। दो दिन पहले सगीर की बेटियां दिल्ली में रहने वाली शबनम और दादरी के लुहारली में रहने वाली निसार अपने बच्चों सहित मायके आई थीं। मृतक बच्चों में शबनम का बेटा अहद और बेटी अलफिजा शामिल हैं। शुक्रवार की रात को सगीर के परिवार के सभी बच्चे निर्माणाधीन मकान के पास ही खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान करीब सात बजे दूसरी मंजिल की छत और दीवार गिर गई। इसके मलवे में करीब आठ बच्चे दब गए। हादसे के बाद सभी बच्चों को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर तीन बच्चे आहद, अलफिजा और आदिल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल बच्चों में  आयशा (16),  हुसैन (5), सोहना (12), वासील (11), समीर (15) शमिल हैं। हादसे के बाद मौके पर  पुलिस बल तैनात है। डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बताया कि सगीर नाम के व्यक्ति का मकान बन रहा था। इस मकान की छत भी गिरी और दीवार भी गिरी। यहां पर दो घंटे पहले बारिश हुई थी। संभावना है कि इसी वजह से हादसा हुआ हो। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed