फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Greater Noida: road accident on Yamuna Expressway

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Fri, 29 Mar 2019 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Mar 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida: road accident on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 12 घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस आगरा से नोएडा आ रही थी। इसी बीच बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस औरैया डिपो से आ रही थी।

विज्ञापन


आठ मृतकों में से अबतक 6 की पहचान हो चुकी है। उनके नाम हैं: 1-सुमन, 2-विश्वनाथ तिवारी(75), 3-विनीता(25), 4-अरुण (25), 5-कशिश, 6- बस चालक महेश (32), 7- खलासी बंदू (25)।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


16 घायलों के नाम भी सामने आए हैं: 1-मंगल, 2-हनुमंत, 3-दिलीप, 4-रंजीत, 5- (जयकुमार की हालत गंभीर ), 6-जैपाल, 7-दिपू, 8-लाल सिंह, 9-कललू, 10- बीरु, 11-निहाल, 12-सुषमा, 13-भगवान सिंह, 14- शोरन, 15- करन, 16- विकास। बस ड्राइवर की पहचान महेश पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव चंदेलपुरा तहसील बरई जिला धौलपुर के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।'
 



ड्राइवर की फाइल फोटो

शुरुआती जांच में ड्राइवर की नींद है हादसे का कारण

जेवर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शरत चंद्र शर्मा ने कहा, ‘‘हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पीड़ितों को जेवर में निकटवर्ती कैलाश अस्पताल ले जाया गया है। तेज गति से आ रही बस एक ट्रक से टकरा गई जो पहले से वहीं मौजूद था।’’ 

शर्मा ने कहा, ‘‘घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि बस चालक नींद में था। ट्रक धीमी गति से चल रहा था, तेज गति से चल रही बस उससे आगे नहीं निकल पाई और टक्कर हो गई।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed