{"_id":"5f3be0438ebc3e3ceb7aa274","slug":"greater-noida-professor-made-cheapest-car-drive-for-hundred-km-in-one-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के प्रोफेसर ने बनाई सबसे सस्ती कार, एक बार चार्ज होने पर चलेगी 100 किलोमीटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के प्रोफेसर ने बनाई सबसे सस्ती कार, एक बार चार्ज होने पर चलेगी 100 किलोमीटर
Tue, 18 Aug 2020 07:35 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 18 Aug 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Prof. Maheep Singh with his car
- फोटो : Facebook, Maheep Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी का सपना होता है कि उसकी अपनी गाड़ी हो पर आए दिन गाड़ियों के बढ़ते दामों की वजह से ये सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे ही लोगों का सपना पूरा करने के लिए आइटीएस कॉलेज के प्रोफेसर महिप सिंह ने तीन महीने की कड़ी महनत के बाद 80 हजार रुपये की लागत के से कार बनाई है।
विज्ञापन
एक बार चार्ज होने पर ये कार 100 किमोमीटर का सफर तय कर सकती है। कीमत के साथ-साथ कार के लुक पर भी ध्यान दिया गया है। कार को घर के सामान्य बिजली बोर्ड से चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
कार की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा है। छोटे परिवार की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए कार को चार सीटर बनाया गया है। इसी के साथ कार में लिथियम फेरस बैटरी लगाई गई है, जो दो घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।
विज्ञापन
डिजाइन, कलर, पहिए, लाइट, मीटर से कार को आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। कार में डिजिटल मीटर और डिस्क ब्रेक जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। कार की मोटर क्षमता 1500 वाट है।
जमीन से कार की ऊंचाई छह इंच है। जबकि इसका वजन 120 कलो है। कार मात्र छह सेकेंड मे 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार चार्ज होने पर कार से 100 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है।
कार को तैयार करने में स्टील व एल्युमीनियम कंपोजिट सीट का प्रयोग किया गया है। कार का आकार छोटा रखा गया है, जिससे कार कम जगह में आसानी से पार्क की जा सके।