फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida Police raid on spa and beer bar

विदेशी युवतियों से कराई जा रही थी स्पा में मसाज, पुलिस का छापा पड़ते ही मच गई भगदड़

Thu, 04 Jul 2019 10:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jul 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Police raid on spa and beer bar
इसी मकान पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास एनआरआई सेक्टर के एक मकान में अवैध रूप से स्पा और बीयर बार संचालित किया जा रहा था। बीटा-2 पुलिस ने छापा मारकर मौके से विदेशी शराब की 72 बोतलें और 119 बोतल विदेशी ब्रांड की बीयर बरामद की हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कोरिया का नागरिक मकान किराये पर लेकर स्पा व बीयर बार का संचालन कर रहा था। मकान को सील कर पुलिस ने विदेशी संचालक की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक कर्मचारी बिजनौर निवासी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर कुछ विदेशी कोरियाई युवतियों से मसाज कराते और बीयर-शराब का सेवन करते मिले थे। जो पुलिस को देखकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को परी चौक के समीप सेक्टर एनआरआई स्थित एक मकान में अवैध रूप से स्पा और बार चलाने की सूचना मिली थी। 
 

कोतवाली प्रभारी ने प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी देकर मकान में छापा मारा। मकान में पांच कोरियाई युवतियां स्पा और मसाज करती पाई गईं। वहां रेस्तरां व बीयर-बार भी चल रहा था। 

पुलिस ने मौके पर मौजूद कर्मचारी से लाइसेंस मांगा लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। उसका कहना है था कि उसने लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। पुलिस ने कोरियाई युवतियों से पूछताछ का प्रयास किया लेकिन लड़कियां उनकी भाषा नहीं समझ सकी। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह वहां से चली गईं। 

कोरियाई ने पंकज को दी हुई थी जिम्मेदारी 
पुलिस जांच में पता चला है कि मकान दिल्ली निवासी किसी व्यक्ति का है। कोरिया के नागरिक ने यह मकान किराये पर लिया था। किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया गया था। कोरियाई यहां अवैध रूप से स्पा और बार चला रहा था। उसने पंकज कुमार को केयरटेकर बना रखा था। पुलिस पंकज से पूछताछ कर कोरियाई के बारे में पता लगा रही है। पुलिस कोरियाई संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करने का दावा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed