फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida Nigerian threw his three month daughter from second floor arrested 

ग्रेटर नोएडा : नाइजीरियन युवक ने अपनी तीन महीने की बच्ची को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका, मौत, आरोपी गिरफ्तार 

Mon, 15 Jun 2020 04:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 15 Jun 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
greater noida Nigerian threw his three month daughter from second floor arrested 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

 ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इंपीरिया हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले नाइजीरियाई मूल के व्यक्ति ने सोमवार सुबह पत्नी के साथ झगड़े के दौरान तीन माह की बच्ची को फर्श पर पटककर मार डाला। इसके बाद बच्ची को दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे फेंक दिया। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से सोसायटी के लोग सकते में हैं।

विज्ञापन


नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी हरिश चंदर ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट के इंपीरिया सोसाइटी के फ्लैट नंबर ए-204 में नाइजीरियाई मूल के ओजियोमा डेक्लान पत्नी जूली और तीन माह की बच्ची के साथ रहते हैं। सुबह जूली ने ईकोटेक-3 थाना पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है और हंगामा कर रहा है। कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान मौके पर पहुंची तो जूली ने उन्हें बताया कि ओजियोमा डेक्लान ने पहले तीन माह की बच्ची एडोगो को फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने बच्ची को दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट की विंडो के बाहर नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन


कारोबार ठप होने से तनाव में था आरोपी
पूछताछ में जूली ने बताया कि डेक्लान हेयर कटिंग सैलून से कटे हुए बाल खरीदकर विग बनाने वाली कंपनी को सप्लाई करने का कारोबार करता है। लॉकडाउन के दौरान कारोबार पूरी तरह से बंद थ। इससे वह तनाव में था। पुलिस के अनुसार दोनों में तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। सुबह किसी बात पर दोनों में बहस हुई तो डेक्लान ने जूली से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान  बच्ची रोने लगी। डेक्लान ने रोती हुई बच्ची को जूली की गोद से छीनकर फर्श पर पटक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास को दी गई घटना की सूचना
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पूरे मामले की सूचना नाइजीरियाई दूतावास दे दी गई है। अफ्रीकी मूल के निवासियों की ग्रेटर नोएडा में संचालित संस्था के प्रतिनिधि चार्ल्स को बुलाकर पूरे मामले से अवगत करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed