फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida girl sexually assaulted by three men in moving car then they thrown her on road

चलती कार में 9वीं की छात्रा के साथ तीन युवकों ने की हैवानियत, फिर सड़क किनारे फेंका

Mon, 27 Aug 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 27 Aug 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
greater noida girl sexually assaulted by three men in moving car then they thrown her on road
गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

राजधानी से सटे शिक्षा के हब कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर के रोशनपुर गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की वारदात सामने आई है।

विज्ञापन


दनकौर थाना इलाके के एक गांव से सोमवार सुबह नौवीं कक्षा की छात्रा को तीन युवक कार में अगवा कर ले गए। आरोपियों ने कार में छात्रा से गैंगरेप किया। ग्रामीण आरोपियों और छात्रा को तलाशते रहे। 
विज्ञापन


आरोपियों की कार दिखने पर घेराबंदी की, तभी आरोपी गड़ाना रोड के पास पीड़िता को फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अजय और सुरेंद्र नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरा आरोपी अरुण फरार है। वहीं, पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा सोमवार सुबह साढ़े सात बजे शौच के लिए जंगल में गई थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए खड़े कार सवार तीन युवकों ने छात्रा को जबरन कार में खींच लिया। आरोपी युवक कार में छात्रा को डालकर आसपास के रास्तों पर घुमाकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

लगभग दो घंटे बाद जब आरोपी गड़ाना रोड के पास से गुजर रहे थे, तभी पीड़िता की चीख सुनकर छात्रा को तलाश रहे ग्रामीणों की नजर आरोपियों की कार पर पड़ गई। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी पीड़िता को सड़क पर फेंककर भाग गए।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ-द्वितीय और कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव में जांच करने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की सहेली का दोस्त है फरार आरोपी
प्राथमिक पड़ताल और पूछताछ में जानकारी मिली है कि वारदात में फरार आरोपी अरुण पीड़ित छात्रा की सहेली का दोस्त है और पड़ोसी गांव का रहने वाला है। आरोपी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। सीओ पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों की कार पर पुलिस का स्टीकर

पुलिस ने आरोपियों की कार बरामद कर ली है। कार आगे से क्षतिग्रस्त है। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक अन्य वाहन से कार टकराने की बात कही है। वहीं, कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। सीओ पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कार का फोरेंसिक टीम से परीक्षण कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed