फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Chief Minister Yogi in Noida today; to unveil development projects.

Greater Noida: मुख्यमंत्री योगी आज नोएडा में, सौंपेंगे विकास की सौगात; कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Sat, 27 Jun 2026 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2026 03:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2.0) पहुंचेंगे, जहां 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Greater Noida: Chief Minister Yogi in Noida today; to unveil development projects.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यमुना सिटी में 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन निवेशों से करीब 10 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। वहीं, नोएडा में 390 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण और 2,478 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2.0) पहुंचेंगे, जहां 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 3,250 करोड़ रुपये की लागत से असेंट-के सर्किट्स संयुक्त उपक्रम का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एवं सेमीकंडक्टर सर्किट निर्माण संयंत्र, 3,520 करोड़ रुपये के निवेश से अंबर एंटरप्राइजेज का होम एप्लायंसेज एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण प्लांट तथा 8,253 करोड़ रुपये की लागत से सेल सोलर पी-6 का पांच गीगावाट का सोलर सेल और पांच गीगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन




यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि असेंट-के सर्किट्स ईएमसी-2.0 में निर्माण शुरू करने वाली पहली कंपनी होगी। वहीं सेल सोलर पी-6 का संयंत्र उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट होगा, जहां सोलर सेल का निर्माण किया जाएगा। अभी प्रदेश में केवल सोलर मॉड्यूल का उत्पादन होता है। इन तीनों निवेशों से यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर करीब 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री दोपहर बाद सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के सात मंजिला नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2015 में शुरू हुए इस भवन का निर्माण अब पूरा हुआ है। इसके निर्माण में 390 करोड़ रुपये की लागत आई है।

1045 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण 
रेनीवेल व दो सीवर लाइनें : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो सीवर लाइनें तथा यमुना तट पर 18.40 करोड़ रुपये से पुनर्जीवित रेनीवेल-4 परियोजना का भी लोकार्पण किया जाएगा।

उद्घाटन के बाद सातवें तल पर सीएम करेंगे समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री उद्घाटन के बाद प्रशासनिक भवन के सातवें तल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों और उद्यमियों को प्लॉट आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे। परिसर में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा एमएसएमई प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें पांच कंपनी पीएसी के जवानों के अलावा आसपास के जिलों से बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल भी शामिल रहेगा। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो डीसीपी, चार एडीसीपी, 13 एसीपी, आठ इंस्पेक्टर, 255 सब इंस्पेक्टर, 32 महिला सब इंस्पेक्टर, 80 हेड कांस्टेबल, छह महिला हेड कांस्टेबल, 286 कांस्टेबल तथा 125 महिला कांस्टेबल सहित कुल 792 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

  • 608 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 4.5 किलोमीटर लंबा है ये एलिवेटेड रोड। अगाहपुर से एनएसईजेड तक बना यह एलिवेटेड रोड नवंबर 2025 से यातायात परीक्षण के लिए खुला था। अब इसका औपचारिक उद्घाटन होगा। 

1,434 करोड़ रुपये की लागत वाली  परियोजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री 1,434 करोड़ रुपये की लागत वाली 65 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड का डिपो के रूप में नवीनीकरण, सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-63, 15 और 124 में पजल पार्किंग, सेक्टर-91 में डियर पार्क, सेक्टर-167 में लेक व्यू पार्क, सेक्टर-145 और 146 में दो विद्युत उपकेंद्र , सेक्टर-44, 52 और 120 में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा प्रमुख सड़कों की रिसर्फेसिंग, फुटपाथ निर्माण, नालों के ढकने और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर भी काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed