{"_id":"65d553fa79245926cb02ee4a","slug":"greater-noida-business-analyst-dies-after-falling-from-third-floor-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : तीसरी मंजिल से गिरकर बिजनेस एनालिस्ट की मौत, पुलिस ने कहा इसलिए की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : तीसरी मंजिल से गिरकर बिजनेस एनालिस्ट की मौत, पुलिस ने कहा इसलिए की आत्महत्या
Wed, 21 Feb 2024 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:08 AM IST
सार
पुलिस का मानना है कि युवक ने मां की मौत और पिता के कैंसर से पीड़ित होने के कारण आत्महत्या की है। हालांकि मृतक के पास और कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहबेरी स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी बिजनेस एनालिस्ट की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि युवक ने मां की मौत और पिता के कैंसर से पीड़ित होने के कारण आत्महत्या की है। हालांकि मृतक के पास और कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की शाहबेरी स्थित वृंदावन गार्डन कॉलोनी की मान हाइट्स में फरहाद हसन (37) अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर काम करते थे। उनकी मां का कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। जबकि पिता कैंसर से पीड़ित हैं। फरहाद हसन सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में सोसाइटी की तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से नीचे जमीन पर पड़े मिले।
विज्ञापन
सोसाइटी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही फरहाद हसन को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना बिरसख के प्रभारी ने बताया, परिवार के सदस्यों और सोसाइटी के अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मां के निधन के बाद से ही फरहाद बहुत ज्यादा तनाव में थे। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सोए थे। पिता के कैंसर को लेकर भी वह बहुत परेशान रहते थे और कुछ लोगों से इस बात का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन