फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: bsc student harassed by school chairman, sister went to take TC of younger brother

ग्रेटर नोएडा : स्कूल चेयरमैन ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, छोटे भाई की टीसी लेने गई थी छात्रा

Tue, 08 Sep 2020 07:08 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 08 Sep 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida: bsc student harassed by school chairman, sister went to take TC of younger brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ग्रेनो वेस्ट ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के चेयरमैन नीरज सिंह पर बीएससी की छात्रा ने बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता आरोपी के स्कूल में छोटे भाई की आठवीं की टीसी लेने गई थी।

विज्ञापन


आरोपी टीसी देने के बहाने पीड़िता को अपने प्लॉट पर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनसे समझौते का प्रयास किया गया और रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीड़िता के भाई को मारने की धमकी दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट स्थित एक गांव में रहने वाली युवती के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी बेटी बीएससी की छात्रा है। छात्रा के छोटे भाई ने क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल से आठवीं कक्षा पास की है। छात्रा शुक्रवार को भाई की टीसी लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि स्कूल में चेयरमैन नीरज सिंह नहीं थे। इसके चलते छात्रा ने उनके मोबाइल पर कॉल की। चेयरमैन ने छात्रा के पास आकर कहा कि जहां उनका लड़का बैठता है। वहां से टीसी मिलेगी तुम कार में बैठकर चलो। छात्रा के आनाकानी करने पर चेयरमैन ने कहा कि वह शिक्षक है। शिक्षक और गुरु पर विश्वास करते हैं।

छात्रा के कार में बैठने पर आरोपी ने खिड़की पर पर्दा आदि लगाए तो छात्रा ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने कहा कि उसकी बहुत इज्जत है, कोई उसकी कार में लड़की को देखेगा तो परेशानी होगी। आरोप है कि आरोपी नीरज छात्रा को एक प्लाट पर ले गया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म व कुकर्म किया। छोटे भाई को जान से मारने की धमकी के चलते पीड़ित पक्ष थाने नहीं जा पाया। सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।


मंगलवार को मीडिया में मामला आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed