{"_id":"657e4440a4cb4acb93043593","slug":"greater-noida-b-tech-student-dies-after-being-hit-by-crane-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : क्रेन की चपेट में आकर बीटेक छात्रा की मौत, सिर में लगी थी गहरी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : क्रेन की चपेट में आकर बीटेक छात्रा की मौत, सिर में लगी थी गहरी चोट
Sun, 17 Dec 2023 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:13 AM IST
सार
हादसे के दौरान छात्रा क्रेन की मदद से कार खींचकर वर्कशॉप ले जा रही थी। हादसे में क्रेन चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाॅलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक्सपो मार्ट के शनिवार शाम क्रेन की चपेट में आने से दिल्ली निवासी बीटेक छात्रा दिव्यांशी शर्मा (22) की मौत हो गई। हादसे के दौरान छात्रा क्रेन की मदद से कार खींचकर वर्कशॉप ले जा रही थी। हादसे में क्रेन चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस क्रेन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि डीजल की जगह पेट्रोल भरवाने के कारण उसकी कार बंद हो गई थी।
विज्ञापन
दिव्यांशी नॉलेज पार्क के कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी अमेज कार से रोजाना दिल्ली से काॅलेज आती-जाती थी। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कॉलेज से घर जाते वक्त दिव्यांशी ने गलती से कार में डीजल की जगह पेट्रोल डलवा लिया। एक्सपो मार्ट के पास उसकी कार बंद हो गई। कार में दिव्यांशी के साथ सहपाठी भी सवार थे। उन्होंने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार को वर्कशॉप ले जाने के लिए मौके पर क्रेन पहुंची।
विज्ञापन
क्रेन चालक कार को टोकर वर्कशॉप ले जाने लगा। तभी दिव्यांशी चालक से कार की चाबी लेने के दौड़ पड़ी। क्रेन की चपेट में आने के कारण दिव्यांशी सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने की वजह से नाक से खून निकलने लगा। सहपाठी दिव्यांशी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन