{"_id":"65d3e9698fe03943800a6bc7","slug":"grap-2-removed-in-delhi-after-improvement-in-air-quality-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हवा में सुधार के बाद दिल्ली में हटा ग्रैप-2, पिछले साल 21 अक्तूबर से था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हवा में सुधार के बाद दिल्ली में हटा ग्रैप-2, पिछले साल 21 अक्तूबर से था लागू
Tue, 20 Feb 2024 05:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के दूसरे चरण को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मुताबिक, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत कार्यों के संचालन के लिए उप समिति की क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक हुई। स्थिति के आधार पर उप समिति ने ग्रैप के दूसरे चरण के तहत लागू निवारक/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को रद्द करने का फैसला किया गया। यह पिछले साल 21 अक्तूबर से ही प्रभावी था।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ग्रैप के पहले चरण के तहत कार्रवाइयां लागू रहेंगी। आयोग ने इसके तहत सूचीबद्ध विभिन्न कार्यों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार सभी एजेंसियों और नागरिकों इस चरण के प्रावधानों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि ग्रैप के दूसरे चरण को फिर से लागू करने की आवश्यकता नहीं पड़े।
विज्ञापन