{"_id":"68d02361c443e39c310fac67","slug":"grand-ramlila-in-yamunapar-spectators-will-enter-through-the-main-gate-like-india-gate-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-105839-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुनापार में भव्य रामलीला, इंडिया गेट जैसे मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुनापार में भव्य रामलीला, इंडिया गेट जैसे मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे दर्शक
विज्ञापन
- डांडिया नाइट में विभिन्न राज्यों के कलाकार ने किया धमाल, आज भूमि पूजन और नारद-मोह संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के विवेक विहार के डीडीए ग्राउंड में होने वाली भव्य रामलीला के लिए सोसाइटी की ओर से बेहतर इंतजाम किया गया है। दर्शक ग्राउंड में इंडिया गेट रूपी मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे, जबकि रामलीला का मंचन लाल किले के रूप में तैयार किए गए स्टेज पर होगा। इस भव्य मंच पर देश का विशाल झंडा भी लगाया गया है जिसकी ऊंचाई करीब 50 फुट है। तीन मंजिला इस मंच पर आने वाले कलाकार युद्धक दृश्यों का भव्य प्रदर्शन करेंगे।
कमेटी के प्रधान सतीश लूथरा ने बताया कि इस साल की रामलीला ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित है। यमुना पार स्थित यह मंच हूबहू लाल किले जैसी संरचना में तैयार किया गया है। रामलीला का आगाज 22 सितंबर से होगा, लेकिन कमेटी ने 20 सितंबर से ही कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी थी। 20 सितंबर को राधा-कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रसिद्ध गायक शामिल हुए। वहीं, 21 सितंबर को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। उसमें विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसमें कलाकार विक्की उपाध्याय के साथ-साथ चारु केशु और रोहित जुगनी जैसे प्रसिद्ध गायकों ने मंच पर धमाल किया। आज रामलीला से पहले भूमि पूजन और नारद-मोह संवाद का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद भव्य ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित रामलीला का मंचन शुरू होगा। सतीश लूथरा और कमेटी के सदस्य शंटी छाबड़ा ने बताया कि इस मंच की तैयारी महीनों से की जा रही है। तीन मंजिला मंच पर युद्धक और सांस्कृतिक दृश्यों को अत्यंत भव्य तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।