फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government will spend Rs 12,000 crore on Delhi Metro Phase-5: Ashish Sood

दिल्ली मेट्रो फेज-5 पर 12 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार : आशीष सूद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
- केंद्र सरकार ने हाल ही में मेट्रो फेज-5ए को दी है मंजूरी, फेज-4 का तेजी से चल रहा काम
विज्ञापन

- अटल सम्मान समारोह में मंत्री ने समाजसेवियों और जनसेवकों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मेट्रो के पांचवें चरण पर दिल्ली सरकार करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में मेट्रो फेज-5ए को मंजूरी दी है और फेज-4 का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे राजधानी की परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
जनकपुरी में आयोजित अटल सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि मेट्रो का विस्तार दिल्ली के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। बढ़ती आबादी, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की चुनौती से निपटने में मेट्रो अहम भूमिका निभा रही है। आने वाले सालों में मेट्रो नेटवर्क के और विस्तार से लोगों को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मेट्रो अटल की दूरदर्शी सोच का परिणाम
मंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की परिकल्पना भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के साथ मिलकर अटल ने मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाया। अगर उस समय यह फैसला नहीं लिया गया होता तो आज दिल्ली की यातायात व्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर होती। मंत्री ने जनकपुरी विधानसभा के सीटूए ब्लॉक में आयोजित अटल सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल आज भी प्रेरित करते हैं : सूद
मंत्री ने कहा कि अटल के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता, समावेशी विकास और राष्ट्रहित सर्वोपरि थे। यही कारण है कि उनका जीवन और कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करता है। समारोह में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, गुरुद्वारों के प्रतिनिधि, मंदिर समितियां, छठ पूजा समितियां और शिवरात्रि कांवड़ सेवा से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article