फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government will give incentives to companies to provide employment to SC-ST

एससी-एसटी को रोजगार दिलाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहन देगी सरकार

Fri, 27 Sep 2019 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Government will give incentives to companies to provide employment to SC-ST
संतोष गंगवार - फोटो : Facebook

श्रम मंत्रालय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने के लिए सरकारी और निजी कंपनियों को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रहा है। यह प्रस्ताव उद्योग जगत के सकारात्मक कदमों को बढ़ावा देने के लिए रखा गया है। इसमें उद्योग जगत ने एससी-एसटी वर्ग के युवाओं को रोजगार में समान अवसर देने की बात कही है। 

विज्ञापन


फिक्की के कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम कर्मचारियों को ज्यादा लाभ दिलाने के लिए कई प्रस्तावों पर मंथन कर रहे हैं। उद्योग संगठन सीआईआई और एसोचैम पहले ही इस संकल्पना को अपनी मंजूरी दे चुके हैं। श्रम मंत्री ने कहा कि इस बारे में पूरा विवरण मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन


इससे पहले सभी हितधारकों से चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सभी 136 क्षेत्रीय कार्यालयों से सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले एससी-एसटी कर्मचारियों का डाटा एकत्र कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए नीति आयोग के अध्ययन के लिए श्रम मंत्रालय भी ईपीएफओ के जरिये इन आंकड़ों को एकत्र कर रहा है। श्रम मंत्रालय अभी प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना चला रहा है, जिसमें सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को रोजगार के समान मौके देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed