{"_id":"5cd13a04bdec22072b5a4de1","slug":"government-schools-give-private-schools-collision-score-cent-percent-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विद्यालयों ने दी निजी स्कूलों को टक्कर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विद्यालयों ने दी निजी स्कूलों को टक्कर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम
Tue, 07 May 2019 01:26 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 07 May 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
शुभांगी भाटी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से कमतर नहीं है। सीबीएसई के 10वीं के परिणाम में भी सरकारी स्कूलों ने यह साबित किया। सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। वहीं दादरी के जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम 97.5 प्रतिशत और सेक्टर पी-3 के केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 91.3 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में 80 छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुई हैं। प्रधानाचार्या रीमा डे ने बताया कि 18 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 96 प्रतिशत के साथ शुभांगी भाटी ने स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। सोम्या सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
वहीं गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि 59 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें सभी पास हो गए हैं। अश्विनी कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर विशेष दयानी ने 91.40 प्रतिशत और तीसरे नंबर पर दीपांशु ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल किए है।
विज्ञापन