फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government school students would get free coaching in delhi

सरकारी स्कूल के बच्चों को कोचिंगों में मिलेगा फ्री दाखिला

Sat, 08 Aug 2015 07:56 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
Government school students would get free coaching in delhi

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए चीफ मिनिस्टर सुपर टैलेंटेड चिल्ड्रन स्कॉलरशिप स्कीम (सीएमएसटीसीएसएस) लॉन्च की है।

विज्ञापन


पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर स्कीम की शुरुआत प्रतिभा विकास विद्यालय और 54 मॉडल स्कूल के 11-12वीं में पढ़ने वाले 400 छात्र-छात्राओं से होगी।

सुपर टैलेंटेड स्टूडेंट्स का चयन करने के लिए एक सप्ताह के भीतर टेस्ट लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को हुए कैबिनेट के इस फैसले के बारे में बताया।

टेस्ट में चुने गए 11वीं के 250 और 12वीं के 150 छात्रों को सरकार अपने खर्च पर फिट्जी, आकाश और विद्या मंदिर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में कोचिंग दिलवाएगी।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित संस्‍थानों में मिलेगी ट्रेनिंग

Government school students would get free coaching in delhi

मनीष ने तर्क दिया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अच्छा स्कोर कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आईआईटी, मेडिकल, इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग नहीं ले पाते।

जबकि आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए सिर्फ रेगुलर क्लास में पढ़ने से काम नहीं चलता।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि 11वीं से चुने जाने वाले छात्र को कम से कम 850 घंटे की ट्रेनिंग घर के नजदीक प्रतिष्ठित संस्थान में दिलाई जाएगी।

इसी तरह से 12वीं से चुने जाने वाले छात्रों को 500 घंटे की पढ़ाई या ट्रेनिंग दी जाएगी। यही नहीं, इन छात्रों को घर से संस्थान तक आने-जाने के लिए फ्री डीटीसी और मेट्रो का पास दिया जाएगा।

अभी केवल साइंस के छात्रों के लिए सुविधा

Government school students would get free coaching in delhi

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने विद्या मंदिर, फिट्जी और आकाश को चयनित किया है। ये तीनों संस्थान अपनी मूल फीस के एक तिहाई राशि पर सरकारी स्कूलों के छात्रों को पढ़ाने के लिए तैयार हैं।

इन छात्रों की निगरानी मॉडल टेस्ट पेपर से करने के अलावा अभिभावकों को फीडबैक भी देंगे। यही नहीं, जिस भी स्कूल का छात्र होगा, उसके प्रिंसिपल को ऑनलाइन सूचनाएं भी देंगे।

स्कॉलरशिप स्कीम में अभी साइंस के छात्र शामिल हैं। आगे इसमें कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों को भी जोड़ा जाएगा। अभी प्रतिभा विकास विद्यालय और मॉडल स्कूल से छात्र चुने जाएंगे जिसे अगले साल सभी स्कूलों के साथ जोड़ दिया जाएगा। -मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed