फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "government is with Ola, Arvind, Manish and Gopal were all rich .."

‘ओला के साथ है आप सरकार, अरविंद-मनीष और गोपाल.. सब हो गए मालामाल'

Fri, 14 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
"government is with Ola, Arvind, Manish and Gopal were all rich .."
kejriwal

राजधानी में चल रही ओला-उबर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर बृहस्पतिवार को ऑटो चालकों ने जंतर-मंतर पर रैली की। न्याय भूमि के राकेश अग्रवाल की ओर से आयोजित इस रैली में ऑटो और काली पीली टैक्सी के 16 से अधिक यूनियनों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस मौके अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके आप विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत भी इसमें पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत उनके मंत्रियों पर तीखा प्रहार करते हुए उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन


इस मौके पर कर्नल सहरावत ने कहा कि जिन ऑटो चालकों ने दिल्ली की सरकार बनवाई वही सरकार अब उनके खिलाफ हो गई है। माल के चक्कर में सरकार ओला उबर के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अरविंद, मनीष और संजय, गोपाल सब हो गए मालामाल। उन्होंने कहा कि सम-विषम का आयोजन भी इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया, जिससे हर मोबाइल में इनके ऐप हो। 

रैली में आप विधायक कर्नल सहरावत ने साधा निशाना

"government is with Ola, Arvind, Manish and Gopal were all rich .."
devendra sehrawat

उन्होंने कहा कि जब सरकार को पता है कि ओला उबर के पास परमिट नहीं है। टैक्सी सर्ज प्राइसिंग करते है। तय किराया नहीं लेते है। इनकी गाड़ियों में मीटर नहीं है फिर कार्रवाई से क्यों कतरा रही है। 

कारण सिर्फ एक है कि यह माल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऑटो वालों के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा आंदोलन में देश की जिन शख्सियत उनके साथ खड़े रहे योगेंद्र, प्रशांत, जस्टिस हेगड़े, राजेंद्र सिंह, मेधा पाटेकर उनके भी केजरीवाल नहीं हुए। 

मौजूद हालात के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दूसरे राज्य भी मोदी के साथ काम कर रहे हैं लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं होता। इसका मतलब खोट केजरीवाल सरकार में है। 

राकेश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि ओला-उबर अभी तक 9000 करोड़ रुपये दिल्लीवालों से ठग चुकी है। उन्होंने कहा कि वह अब सभी यूनियन को मिलाकर एक यूनियन बनाएंगे। नवंबर में रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करके केजरीवाल का भंडाफोड़ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed