{"_id":"5e1109cf8ebc3e87cc2f1ca5","slug":"government-asked-for-action-plan-from-departments-for-ganga-yatra-till-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने गंगा यात्रा के लिए विभागों से आज शाम तक मांगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने गंगा यात्रा के लिए विभागों से आज शाम तक मांगी कार्ययोजना
Sun, 05 Jan 2020 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने इस माह के आखिरी सप्ताह में आयोजित होने वाली गंगा यात्रा के लिए संबधित विभागों से रविवार की शाम तक कार्ययोजना मांगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रस्तुत रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। सीएम ही गंगा यात्रा के शुभारंभ की तिथि भी घोषित करेंगे।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ने शनिवार को विधान भवन में गंगा यात्रा की तैयारी के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक की। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि यह पांच दिवसीय गंगा यात्रा गंगा किनारे बसे प्रदेश के 126 गांवों से होकर गुजरेगी। इस दौरान गंगा के दोनों किनारों पर स्थित गांवों, कस्बों, शहरों और मोहल्लों में गंगा को निर्मल, अविरल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ने कहा गंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए उनकी अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। इसमें मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना, पुलिस महानिदेशक और सभी संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव शामिल होंगे।
विज्ञापन
गंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस आयोजन में शामिल सभी विभाग अपने-अपने नोडल अधिकारी नामित कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपेंगे। प्रथम यात्रा दल बिजनौर से चलकर कानपुर बैराज और द्वितीय यात्रा दल बलिया से चलकर कानपुर बैराज पर पहुंचेगी।
यहीं पर यात्रा का समापन होगा। दोनों तरफ की यात्राएं सड़क व जलमार्ग से पूरी की जाएगी। इस यात्रा का शुभारंभ और समापन राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे। जनप्रतिनिधियों के अलावा सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाएं भी शामिल होंगी।
इस यात्रा के लिए जलशक्ति विभाग नोडल विभाग होगा, जो यात्रा के संबंध में पूरी कार्ययोजना तैयार करेगा। स्टीमर, नौका व सड़क के माध्यम से की जाने वाली यात्रा का पूरा ब्योरा गृह विभाग के सहयोग से तय किया जाएगा।
आयोजन में नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, गृह, परिवहन, उद्यान, कृषि, वन एवं पर्यावरण, सूचना, पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा कल्याण एवं खेलकूद और पशुपालन विभाग आदि सहयोग करेंगे। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सूचना विभाग को दी गई है।
डॉ. सिंह ने कहा कि गंगा यात्रा के लिए दो गंगा रथ तैयार किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। भोजन व आवास की व्यवस्था सिंचाई विभाग करेगा। द्वारा किया जायेगा। विश्राम स्थल पर संस्कृति विभाग गंगा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर विकास विभाग गंगा किनारे पड़ने वाले 21 शहरों को पॉलीथीन मुक्त बनाने एवं साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस अभियान से ग्राम प्रधानों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से अनुरोध पत्र लिखा जाएगा। गंगा के किनारे गांवों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लाइफ सपोर्ट सिस्टम, एम्बुलेंस, आकस्मिक व प्राथमिक सुविधाएं और गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन जितेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, सचिव सिंचाई अपर्णा यू और निदेशक सूचना शिशिर भी मौजूद रहे।