फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gopla rai press conference on odd even formula in delhi

ऑड ईवन फॉर्मूले के पहले ही दिन आठ घंटे में कटे 80 चालान

Fri, 01 Jan 2016 06:27 PM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
gopla rai press conference on odd even formula in delhi

साल 2016 की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए लागू किए गए ऑड ईवन फॉर्मूले के लागू होने के 24 घंटे के भीतर ही आम आदमी पार्टी की सरकार दो बार इसकी सफलता की आधिकारिक घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन


एक जनवरी को सुबह आठ बजे से लागू किए गए ऑड ईवन फॉर्मूले की सफलता का बखान सुबह दस बजे के आस पास ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर चुके थे। शाम होते-होते दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बकायदा इसकी घोषण कर दी।
विज्ञापन


गोपाल राय ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आराम की बजाय अपने बच्चों की कुशलता को प्राथमिकता दी और दिल्ली सरकार का सहयोग किया।

इसके साथ ही उन्होंने घोषित कर दिया कि तमाम डर और आशंकाओं को खारिज कर दिल्ली ने इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

दिल्ली के लोगों को दिया धन्यवाद

gopla rai press conference on odd even formula in delhi

मंत्री जी ने दिल्ली के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो दिल से उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं क्यों‌कि उन्होंने अपने बच्चों के स्वास्‍थ्य को अपने आराम पर तरजीह दी।

जैसे दिल्ली के लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली अभियान को गले लगाया वैसे ही लोग इस अभियान को भी स्वीकार कर रहे हैं।

इससे साफ है कि दिल्ली के लोगों की सोच बदल रही है और आज के इस अभियान की सफलता इसका सबसे बड़ा सबूत है। इससे पहले आज सुबह ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस अभियान की सफलता के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया था।

बता दें कि दिल्ली में एक जनवरी से ऑड ईवन फॉर्मूला लागू हुआ है जिसमें ऑड नंबर की तारीख पर केवल ऑड नंबर की गाड़ियां चल सकेंगी जबकि ईवन नंबर की तारीख के दिन ईवन नंबर की गाड़ियां ही चल पाएंगी। हालांकि सीएनजी से चलने वाले वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है।

आठ घंटे में हुए 80 से ज्यादा चालान

gopla rai press conference on odd even formula in delhi

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने भले ही इस अभियान को सफल घोषित कर दिया हो लेकिन दिल्ली पुलिस ने बताया कि पहले आठ घंटे में ही इस नियम का उल्लंघन करने वाले 80 से ज्यादा कारों का चालान किया जा चुका है।

इससे पहले ऑड ईवन फॉर्मूले को सफल बनाने के लिए आप के मंत्रियों और विधायकों ने भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया। खुद परिवहन मंत्री गोपाल राय डीटीसी की बस से ऑफिस पहुंचे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल की गाड़ी का नंबर ऑड होने की वजह से सचिवालय पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी का इस्तेमाल किया और कार पूलिंग करते हुए दो मंत्रियों को भी अपनी गाड़ी में लेकर ऑफिस गए।

विपक्ष के नेता भी इस अभियान में सहयोग करते दिखे। कांग्रेस सांसद अपने समर्थकों के साथ साइकिल से गंतव्य तक जाते दिखे। जबकि आप के कुछ मंत्रियों ने बाइक और ईरिक्‍शे का सहारा लिया।

हालांकि इस बीच बीजेपी के लिए बुरी खबर आई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमीश्नर और फिलहाल बीजेपी के सांसद सत्यपाल सिंह अपनी ईवन नंबर की गाड़ी में चलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें रोक कर चालान भरने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed