फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal Rai wrote a letter to UP Transport Minister to divert illegal vehicles

Delhi: गोपाल राय ने यूपी परिवहन मंत्री को लिखी चिट्ठी, बॉर्डर पर आने वाले गैर-नियत वाहनों को किया जाए डायवर्ट

Fri, 10 Nov 2023 05:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 05:13 PM IST
सार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री को चिट्ठी लिखी है। गैर नियम वाहनों को डायवर्ट करने के लिए अनुरोध किया है। प्रदूषण के चलते दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रकों की एंट्री पर रोक है।

विज्ञापन
Gopal Rai wrote a letter to UP Transport Minister to divert illegal vehicles
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदूषण के चलते दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रकों की एंट्री पर रोक है। ऐसे में एक तरफ जहां दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने दिल्ली के बॉर्डरों का दौरा किया। तो वहीं अब पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री को चिट्ठी लिखी है। 

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यूपी के परिवहन मंत्री को चिट्ठी लिख कर कहा कि उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधितों को निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है कि सभी गैर-नियत वाहनों को दिल्ली सीमा से पहले उनके एंट्री प्वाइंट पर पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से डायवर्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मंत्रियों ने किया था कई बॉर्डरों का दौरा
जानकारी के लिए बता दें कि बीती रात दिल्ली सरकार के कई मंत्री दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। ट्रकों की जांच की। संघू, गाजीपुर और गुरुग्राम बॉर्डर पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने वाहनों की जांच की। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच की। तो वहीं आतिशी आधी रात को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची थीं।  


ऑड-ईवन नियम लागू नहीं होगा
इसके अलावा दिल्ली में 13 नवंबर से ऑड-ईवन नियम लागू नहीं किया जाएगा। दिल्ली में कल रात से हुई बारिश से हवा साफ होने के बाद ऑड-ईवन नियम लागू करने के फैसले को दिल्ली सरकार ने फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर आगे स्थिति गंभीर होती है तो इस पर फिर से विचार किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन को सही बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। सरकार ने एक वैज्ञानिक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार ने बताया कि इससे सड़कों पर भीड़भाड़ कम हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed