फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal Rai says Congress confused but aap busy in campaign

कांग्रेस भ्रमित, आप कर रही अपना प्रचार : गोपाल राय

Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gopal Rai says Congress confused but aap busy in campaign
गोपाल राय

दिल्ली में आप से गठबंधन को लेकर बेशक कांग्रेस में अभी मंथन चल रहा है, लेकिन आप ने कांग्रेस पर करारा तंज कसा है। आप का कहना है कि इस मसले पर कांग्रेस बुरी तरह भ्रमित है, बगैर इस बहस में पड़े आम आदमी पार्टी सातों सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई थी। उम्मीद की जा रही थी कि सोमवार को कांग्रेस गठबंधन के मामले में फैसला सुनाएगी, लेकिन मीडिया के सामने राहुल गांधी ने गठबंधन के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने तंज कसा कि कांग्रेस दिल्ली को लेकर भ्रमित है। कांग्रेसी नेताओं के समझ में नहीं आ रहा कि उनको करना क्या है। अभी तक न तो आप को कांग्रेस की तरफ से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही किसी आप के नेता से कांग्रेस ने इस मसले पर बात की है। ऐसे में इस बारे में अब कुछ नहीं कहा जा सकता। राय के मुताबिक, देशहित में आप कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार हुई थी लेकिन कांग्रेस के इस रवैये को देखकर आप के सातों उम्मीदवार जनता के बीच हैं। सभी मजबूती से अपना प्रचार भी कर रहे हैं। राय ने दावा किया कि दिल्लीवालों ने इस बार पूर्ण राज्य के लिए मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed