फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal Rai inaugurates AAP war room at party headquarters

Delhi: गोपाल राय ने 'AAP वॉर रूम' का उद्घाटन किया, मंत्री बोले- वोट से तानाशाही को खत्म करेंगे दिल्लीवासी

Sat, 27 Apr 2024 02:32 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Apr 2024 02:32 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आप का चुनाव प्रचार जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है उससे भाजपा डरी हुई है। लेकिन ये चुनाव इस बार आप नहीं लड़ रही है बल्कि दिल्ली की जनता लड़ रही है।

विज्ञापन
Gopal Rai inaugurates AAP war room at party headquarters
गोपाल राय ने 'AAP वॉर रूम' का उद्घाटन किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी मुख्यालय में 'AAP वॉर रूम' का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'आप का चुनाव प्रचार जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है उससे भाजपा डरी हुई है। लेकिन ये चुनाव इस बार आप नहीं लड़ रही है बल्कि दिल्ली की जनता लड़ रही है। दिल्ली के लोगों ने अपने वोट से चुनकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया था। जिस तरह का तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया, दिल्ली के लोग तैयार हो रहे हैं इस तानाशाही का जवाब देने के लिए। भाजपा ने जिस तरह से तानाशाही की है, दिल्ली के लोग अपने वोट से इस तानाशाही को खत्म करेंगे।'

उधर, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने 'जेल का जवाब वोट से' अभियान चलाया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा, 'जिन्होंने दिल्लीवासियों को सर्वश्रेष्ठ स्कूल और मुफ्त बिजली देने का काम किया, ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने झूठे मामले में जेल में डाल दिया है। आज से सुनीता केजरीवाल का रोड शो शुरू होगा। वह इस सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए दिल्ली की जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगने जा रही हैं।'

'अब तक आपको इस्तीफा दे देना चाहिए था'
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, 'कोई सरकारी कर्मचारी अगर किसी भी आरोप में पकड़ा जाता है तो 48 घंटे के अंदर उसका इस्तीफा ले लिया जाता है। अरविंद केजरीवाल, आप तो सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री हैं। आपको शर्म आनी चाहिए थी। अब तक आपको इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन कुर्सी का मोह, उस बंगले का मोह जो आपने जनता के पैसों से बनाया वो आपको ये पद छोड़ने नहीं दे रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed