{"_id":"5daa168b8ebc3e93b65d65dd","slug":"goons-snatched-mobile-of-secretary-of-speaker-legislative-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने विधानसभा अध्यक्ष के सचिव का मोबाइल झपटा, तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने विधानसभा अध्यक्ष के सचिव का मोबाइल झपटा, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 19 Oct 2019 01:19 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी व मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट से झपटमारी के बाद अब बदमाशों ने विधानसभा अध्यक्ष के सचिव का मोबाइल झपट लिया। वारदात पश्चिम विहार में हुई। उस समय वह पैदल ही मार्केट जा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव अजय रावल सपरिवार पश्चिम विहार के अंबिका विहार में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह पत्नी के साथ पैदल ही मार्केट जा रहे थे। जैसे ही फोन पर बात करते हुए वह केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से फोन झपटकर फरार हो गए। अजय रावल ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने बताया कि बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने चेक शर्ट पहन रखी थी, जिसके सामने आने पर वह उसे पहचान सकते हैं। वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ए. कॉन ने बताया कि आरोपियों के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन