फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Good news for Metro passengers, Majlis Park - South Campus section will open from 14th march

मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मजलिस पार्क - साउथ कैंपस सेक्शन पर 14 से कर सकेंगे यात्रा

Sat, 10 Mar 2018 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Mar 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Good news for Metro passengers, Majlis Park - South Campus section will open from 14th march
delhi metro

लंबे इंतजार के बाद मजलिस पार्क से साउथ कैंपस सेक्शन पर आप 14 मार्च से यात्रा कर सकेंगे। मेट्रो फेज तीन में बन रही सबसे लंबी 59 किलोमीटर की पिंक लाइन के पहले 21 किलोमीटर के सेक्शन को चालू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे आम जनता को समर्पित करेंगे। 

विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार, पिंक लाइन का यह सेक्शन आम लोगों के लिए 14 मार्च शाम छह बजे से खुल जाएगा। यह 21.56 किलोमीटर का सेक्शन है, जो मजलिस पार्क से दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस तक जाएगा। इस सेक्शन पर 12 मेट्रो स्टेशन होंगे।
विज्ञापन


इसके खुलने से यात्रियों के लिए तीन नए इंटरचेंज बनेंगे। तीनों इंटरचेंज रेड, यलो व ब्लू लाइन पर बनेंगे। इन तीनों लाइन पर बनने वाले इंटरचेंज से यात्री डीयू के साउथ कैंपस तक यात्रा कर पहुंच जाएंगे। बता दें कि मेट्रो के इस लाइन पर ड्राइवरलेस तकनीक वाली ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी इस ट्रेन को ड्राइवर ही संचालित करेंगे। इस लाइन के शुरू होने के बाद छात्रों को भी काफी फायदा होगा। छात्र नार्थ कैंपस से साउथ कैंपस आसानी से आ जा सकेंगे। इतना ही नहीं इस लाइन के शुरू होने से रिंग रोड पर यातायात भी सुगम होने की संभावना है।


ये होंगे स्टेशन 
मजलिस पार्क, आजादपुर, शालीमार बाग, नेताजी सुभाष प्लेस, शकूरपुर, पंजाबी बाग पश्चिम, ईएसआई अस्पताल, राजौरी गार्डन, मायापुरी, नारायणा विहार, दिल्ली छावनी, दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस (धौला कुंआ)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed