{"_id":"65c5efee3c199a7abd0d9d4c","slug":"good-news-double-decker-buses-will-run-on-12-routes-in-district-of-up-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: यूपी के इस जिले में 12 रूटों पर चलेंगी डबल डेकर बसें, जानिए कौन से होंगे वे रूट और क्या है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: यूपी के इस जिले में 12 रूटों पर चलेंगी डबल डेकर बसें, जानिए कौन से होंगे वे रूट और क्या है तैयारी
Fri, 09 Feb 2024 02:57 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:57 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने योजना तैयार कर सूची जारी की है। प्रदेश के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी योजना के अनुसार 12 रूट प्रस्तावित किए गए हैं। जानिए कौन से होंगे वे रूट।
विज्ञापन
डबल डेकर बस (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर में 12 रूटों पर जल्द ही डबल डेकर बसें चलेंगी। इससे यात्रियों को लाभ होगा और विभाग को भी राजस्व मिलेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने योजना तैयार कर सूची जारी की है। प्रदेश के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी योजना के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के 12 रूटों पर डबल डेकर बस चलना प्रस्तावित है। इसमें नोएडा और ग्रेनो से गुजरने वाले रूट शामिल हैं। दादरी निवासी समाजसेवी डॉ. आनंद आर्य भी विभिन्न समय पर रूटों पर बस संचालित करने की मांग करते रहे हैं।---
विज्ञापन
इन रूटों पर चलेंगी बसें
1. नोएडा-घंघोला नहर-कनारसी-रबूपुरा
2. नोएडा-परी चौक-रबूपुरा झाझर-रन्हेरा
3. नोएडा-जेवर कट-जहांगीरपुर-लोदाना
4. नोएडा-परी चौक-नहर बिलासपुर दनकौर-झाझर
5. नोएडा-परी चौक-रबूपुरा-जेवर हामिदपुर-झुप्पा
6. नोएडा-परी चौक-रबूपुरा-तिरथली-करौली-गोविंदगढ़
7. नोएडा-खेड़ा मोड़-तकीपुर-अनवरपुर सुहेदी
8. नोएडा-सूरजपुर-दादरी महावड़
9. नोएडा-सूरजपुर-दादरी-कलौंदा
10. नोएडा-देहरा झाल
11. नोएडा-सूरजपुर-लुहारली कट
12. नोएडा-छायंसा
डबल डेकर बस चलाने के संबंध में आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं है, लेकिन शासन की ओर से अच्छी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। - केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय अधिकारी, गाजियाबाद संभाग परिवहन विभाग
विज्ञापन