फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Singer Yo Yo Honey Singh Gets Death Threat From Gangster Goldy Brar Meets Delhi Police Commissioner

Yo Yo Honey Singh: गोल्डी बरार ने हनी सिंह से मांगी 50 लाख रंगदारी, पैसे न देने पर जान से मारने की दी धमकी

Wed, 21 Jun 2023 10:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 10:10 PM IST
सार

हनी सिंह ने कहा कि मैं अमेरिका में था जब मेरे मैनेजर को धमकी भरे फोन आए जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी। मैंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है और उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच करेंगे।

विज्ञापन
Singer Yo Yo Honey Singh Gets Death Threat From Gangster Goldy Brar Meets Delhi Police Commissioner
हनी सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार के निशाने पर अब प्रसिद्ध रैपर व सिंगर हनी सिंह आ गए हैं। गोल्डी ने रैपर से 50 लाख की रंगदारी मांगी है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। रैपर को गैंगस्टर की ओर से वॉइस नोट के जरिये धमकी मिली है। 

विज्ञापन

हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वॉइस नोट की जांच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने धमकी मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत में हनी सिंह ने बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से उन्हें एक वॉइस नोट भेजा गया है। इसमें उसे रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसे व उसके स्टाफ के पास से भी फोन आए हैं।

 

विज्ञापन

हनी सिंह ने कहा कि जब वह अमेरिका में थे उस समय उनके मैनेजर को धमकी भरे फोन आए। तब भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सिंगर ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इसकी जांच करेगी।

हनी सिंह ने कहा कि धमकी मिलने के बाद से वह काफी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जिंदगी में ये पहली बार हुआ हैं। लोगों ने हमेशा बहुत प्यार दिया है। ये पहली बार है जब ऐसी कोई धमकी आई है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बरार हाल ही में सुर्खियों में आया था। हाल ही में उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed