फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Goldl Temple and six trains will remain canceled.

गोल्डल टेंपल समेत छह ट्रेनें आज रहेंगी रद्द

Sun, 24 Jan 2016 02:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Goldl Temple and six trains will remain canceled.
जम्मू और लखनऊ की तरफ यदि ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा शेड्यूल देखकर घर से निकलें। इस रूट पर चलने वाली सात ट्रेनें रविवार को रद्द रहेंगी। साथ ही सोमवार को कानपुर शताब्दी और स्वर्ण शताब्दी समेत 11 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


अब इन ट्रेनों में टिकट आरक्षित करा चुके यात्रियों को कोई और विकल्प तलाशना होगा। एकाएक बढ़ते कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनों को समय पर लाने के लिए रेलवे ने इन्हें रद्द करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


दिल्ली में गणतंत्र दिवस के चलते शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होने के कारण ईएमयू रद्द रहीं और कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया गया।

रेलवे की ओर से जारी शेडयूल में रविवार को सात और सोमवार को 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को मजबूरन दूसरी ट्रेनों में टिकट लेना होगा। उधर ट्रेनों में सीटों की मारामारी इस कदर है कि अब कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम शताब्दी का इंजन फेल
काठगोदाम से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस का शनिवार रात गाजियाबाद पहुंचते ही पावर फेल हो गया। ट्रेन रात 8.40 पर गाजियाबाद के प्लेटफार्म नंबर तीन पहुंची। नई दिल्ली के लिए रवाना होने ही वाली थी तभी इंजन फेल हो गया। दूसरा इंजन मंगाकर 45 मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई।

प्लेटफार्म नंबर एक और चिपियाना मारीपत के बीच ट्रैक फैक्चर
शनिवार सुबह 8.05 बजे पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैैक फैक्चर हो गया। इससे मुरादाबाद, मेरठ और हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारा गया।

आधे घंटे बाद 8.35 बजे ट्रैक पर संचालन शुरू किया गया। वही, सुबह चिपियाना- मारीपत के बीच भी ट्रैक फैक्चर हो गया।

ये ट्रेनें रहीं घंटों लेट
कानपुर शताब्दी 14 घंटे , लिच्छवी 10.45 घंटे, प्रयागराज 6 घंटे, ऊंचाहार 6.30 घंटे, लखनऊ एसी स्पेशल 3.15 घंटे, वैशाली  5 घंटे, पद्मावत 1.30 घंटे, काशी विश्वनाथ 4 घंटे, कालिंदी 2.30 घंटे, फरक्का 6.30 घंटे, पुरुषोत्तम 8 घंटे और श्रमजीवी एक्सप्रेस 2.30 घंटे लेट रहीं।


रविवार को रद्द होने वाली ट्रेनें
14056 बृह्मपुत्र मेल, लिच्छवी, गोल्डन टेंपल मेल ,18287 छत्तीसगढ़ ,12488 सीमांचल और 12312 कालका मेल।

सोमवार को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
स्वर्ण शताब्दी (दोनों ओर से), कानपुर शताब्दी ,नंदादेवी, गोमती (दोनों ओर से) रीवा ,14044 गढ़वाल,14206 फैजाबाद, 15484 महानंदा, 14645 शालीमार, 14321 आला हजरत एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed