फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Goldie Brar responsibility for Tillu Tajpuria murder

Tillu Tajpuria: गोल्डी बराड़ ने ली टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पर पोस्ट किया कबूलनामा

Tue, 02 May 2023 01:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 May 2023 01:54 PM IST
सार

गैंगस्टर गोल्डी ने फेसबुक पर पोस्ट करके कबूल किया है कि उसने ही टिल्लू की हत्या कराई है। गैंगस्टर गोल्डी ने लिखा कि आज जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है। वो हमारे भाई ने योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी मान भाई के नुकसान में टिल्लू  ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से ही हमारे भाइयों  का दुश्मन था। 

विज्ञापन
Goldie Brar responsibility for Tillu Tajpuria murder
गोल्डी बराड़ ने ली टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुए गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की हत्या हुई है। जबकि एक घायल है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जेल में गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला हुआ। तिहाड़ जेल प्रशासन गैंगस्टर टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर गोल्डी ने फेसबुक पर पोस्ट करके कबूल किया है कि उसने ही टिल्लू की हत्या कराई है। गैंगस्टर गोल्डी ने लिखा कि आज जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है। वो हमारे भाई ने योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी मान भाई के नुकसान में टिल्लू  ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से ही हमारे भाइयों  का दुश्मन था। 
विज्ञापन


आज गोगी मान ग्रुप वाले भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया, बड़े भाई गोगी का बदला लेकर। उसने आगे लिखा कि और भी जो जिंदा रह गए हैं, उनका नंबर भी जल्द आएगा। जिस किसी का भी हाथ है, हमारे किसी भाई के नुकसान में उसे जल्द मौत के घाट उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
आपको बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है। गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की हत्या हुई है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल के अंदर से ही टिल्लू ताजपुरिया जरायम की दुनिया का काम संभालता था।

विरोधी गैंग के चार सदस्यों ने किया हमला
तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू ताजपुरिया बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब सवा छह बजे जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला किया था। बताया जाता है कि हमलावर चारों ने लोहे की रॉड से सुआ बना रखा था। जेल प्रशासन घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed