फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gold worth crores was looted in Delhi Robber caught after four years

चार साल बाद दबोचा लूटेरा: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन दिल्ली में लूटा था करोड़ों का सोना, अब तक 15 गिरफ्तारी

Fri, 19 Jul 2024 06:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आखिरकार चार साल बाद ज्वैलर्स और उनके बेटे से सोना और नकदी लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पिता और बेटे को कार समेत अगवा कर चार किलो सोना और 35 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया था।

विज्ञापन
Gold worth crores was looted in Delhi Robber caught after four years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ज्वैलर्स व उनके बेटे को कार समेत अगवा कर चार किलो सोना और 35 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने साथियों समेत पीड़ित को खुद को अपराध शाखा का अधिकारी बताया था। इस मामले में अब कुल 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। न्यायालय ने आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। ये वर्ष 2020 में वारदात के बाद से फरार था।

विज्ञापन

दिल्ली में ज्वेलर कारोबारी से हुई थी लूट
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार बैंक एन्क्लेव, लक्ष्मी नगर, दिल्ली निवासी प्रवीण जैन एक सर्राफा व्यापारी हैं , उनकी चांदनी चौक में आभूषण की दुकान है। सतीश कुमार ने 22 जुलाई, 2020 को शिकायत को शिकायत दी कि दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपने बेटे के साथ अपनी कार से चांदनी चौक, दिल्ली स्थित अपनी दुकान के लिए निकले। बेटा कार चला रहा था। शिकायतकर्ता एक बैग में 1.503 किलोग्राम वजन की सोने की ईंटें और 4,50,000 रुपये नकद लेकर जा रहे थे। दोपहर लगभग 1.35 बजे, जब वे पुश्ता रोड, यू-टर्न, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से राजघाट की ओर पहुंचे, अचानक एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया, जिससे उन्हें कार रोकने पर मजबूर होना पड़ा। इसी बीच, एक सेंट्रो कार ने पीछे से उनका रास्ता रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार लिए हुए दो व्यक्तियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उन्हें क्राइम ब्रांच कार्यालय आने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को उनकी कार से अगवा कर लिया और दरियागंज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक दिल्ली के विभिन्न रास्तों पर कार चलाते रहे और आखिरकार उन्हें बाहरी रिंग रोड पर बुराड़ी के पास ले गए। उन्होंने उन्हें कारों से बाहर निकाला और सोने की ईंटें और नकदी से भरा उनका बैग लूट लिया। स्थानीय थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गयाा और 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और 2 किलोग्राम सोना, 35 लाख रुपये नकद और अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई दो कारें पहले ही बरामद की जा चुकी हैं।

विज्ञापन

ऐसे पकड़ गया आरोपी
इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम में तैनात हवलदार सतीश कुमार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त मामले में वांछित और घोषित अपराधी सनी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में देखा गया है। टीम ने आरोपी के ठिकाने का पता किया। एसीपी जय कुमार व इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में एएसआई आदित्य कुमार, महिला सिपाही प्रियंका की एक टीम ने जेजे कॉलोनी, बक्करवाला, दिल्ली में घेराबंदी कर आरोपी सनी मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। रघुबीर नगर, दिल्ली निवासी आरोपी ने अपनी पहचान सनी उर्फ चौमी बताया। 12 वीं पास आरोपी रघुबीर नगर और ख्याला इलाके के अपराधियों के साथ संबंध होने के कारण अपराध की दुनिया में उतर गया।अब इसके पास से चार किलो सोना बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed