फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gold worker took away over two crore gold in karol bagh

दो करोड़ से अधिक का सोना उड़ा ले गए कारीगर, तोड़ा 20 साल का विश्वास

Thu, 31 Oct 2019 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
gold worker took away over two crore gold in karol bagh
सोना - फोटो : फाइल फोटो

जरूरत से ज्यादा विश्वास करना रोहिणी के दंपती ज्वेलर को महंगा पड़ गया। करोलबाग के रैगरपुरा में सोने से जेवरात बनाने वाले चार कारीगरों से दंपती करीब 20 साल से आभूषण बनवा रहा था। दिवाली से पहले दंपती ने लगभग 1.80 करोड़ का पांच किलो सोना देकर आभूषण बनाने के लिए कहा। 

विज्ञापन


कारीगरों को 27 अक्तूबर को जेवरात बनाकर देने थे, लेकिन आरोपी अपने कारखाने पर ताला लगाकर सोने समेत फरार हो गए। दंपती के अलावा आरोपियों ने रोहिणी के ही एक अन्य ज्वेलर को भी इसी तरह लाखों का चूना लगाया। चारों आरोपी दोनों ज्वेलर से दो करोड़ से अधिक का सोने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रीता लूथरा और उनके पति तिलकराज लूथरा परिवार के साथ सेक्टर-8, रोहिणी में रहते हैं और वही पर 20 साल से अधिक समय से ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। दोनों करोलबाग के रैगरपुरा में ज्वेलरी बनाने वाले कारीगरों हिसाबुद्दीन शेख, लुत्फर रहमान शेख, रिंकू शेख और सादिक शेख से 20 साल से अधिक समय से जेवरात बनवा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली से पूर्व दंपती ने चारों को 1.80 करोड़ रुपये कीमत का पांच किलो सोना दिया। इसी तरह रोहिणी निवासी ज्वेलर अर्पित गुप्ता ने भी हिसाबुद्दीन और लुत्फर को लाखों का सोना दिया था। समय निकलने के बाद जब दोनों पीड़ितों ने आरोपियों को कॉल करने का प्रयास किया तो उनके नंबर बंद आए। रीता और तिलक आरोपियों के रैगरपुरा स्थित कारखाने में पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। 

पीड़ितों ने उनके रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके नंबर भी बंद आए। यहां तक रिश्तेदार भी अपने-अपने घरों से गायब मिले। काफी तलाश करने के बाद दंपती ने बुधवार को मामले की सूचना करोलबाग पुलिस को दी। 


पुलिस ने दंपती और अर्पित गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम को पश्चिम बंगाल उनके ठिकानों पर रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed