{"_id":"5aeafeac4f1c1b3b0b8b7c78","slug":"gold-biscuits-found-at-igi-airport-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGI एयरपोर्ट के वॉशरूम में मिले तीन करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट, इस तरह किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGI एयरपोर्ट के वॉशरूम में मिले तीन करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट, इस तरह किया बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
gold biscuits
सीआईएसएफ ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाए गये तीन करोड़ के सोने की बिस्किट को बरामद किया है। एक-एक किलो के नौ बिस्किट एक बैग में एयरपोर्ट के वॉशरूम में छुपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बरामद बिस्किट को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी सोने की बिस्किट की तस्करी करने वाले की पहचान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे सीआईएसएफ के सर्विलांस और इंटेलिजेंस की टीम को सूचना मिली कि टर्मिनल तीन पर स्थित वॉशरूम में एक लावारिस बैग पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। बैग में विस्फोटक होने की आशंका को देखते हुए उसकी जांच की गयी। लेकिन उसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला।
उसके बाद बैग की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान बैग से नौ सोने की बिस्किट मिली। एक बिस्किट एक किलोग्राम का था। बरामद बिस्किट की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गयी।
सीआईएसएफ ने तुरंत कस्टम विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सोने की बिस्कुट को एयरपोर्ट पर पहुंचे कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया। कस्टम अधिकारी मामले की जांच कर बिस्कुट की तस्करी करने वाले की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।