फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Goddess Durga will come to visit the devotees home in Navratri, the journey will depart from eight chariots every day

नवरात्रों में भक्तों को दर्शन देने खुद उनके द्वार पहुंचेंगी मातारानी, आठ रथों से हर रोज निकलेगी यात्रा

Mon, 12 Oct 2020 01:25 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 12 Oct 2020 01:25 PM IST
सार

  • राजधानी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन की रहेगी व्यवस्था 
  • कोरोना संक्रमण से बचने को रखी जायेगी पूरी सावधानी
  • रथों पर सवार मातारानी खुद दर्शन देने जाएंगी लोगों के द्वार

विज्ञापन
Goddess Durga will come to visit the devotees home in Navratri, the journey will depart from eight chariots every day
झंडेवालान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : ANI (File)

विस्तार

कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए लोग मंदिर जाने से बच रहे हैं। सरकार और मंदिर प्रशासन भी सीमित संख्या में लोगों से मंदिर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। ऐसे समय में जब भक्त मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हैं, माता दुर्गा स्वयं भक्तों को दर्शन देने के लिए उनके द्वार पर पहुंचेंगी।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर से इस वर्ष आठ विशेष रथ प्रतिदिन निकलेंगे और राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को माता के दर्शन कराएंगे। रथ पर झंडेवालान मंदिर की छवि, माता की छवि और इसकी सेवा में लगे सेवादार शामिल होंगे। रथों का दर्शन कर लोग प्रसाद भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झंडेवालान मंदिर से सात रथ दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में रोज जाकर लोगों को मातारानी झंडेवालान के दर्शन कराएंगे। एक रथ नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा। रथ के विभिन्न क्षेत्रों में जाने का रूट क्षेत्र के गणमान्य लोग निश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

झंडेवालान मंदिर के प्रशासक नन्द कुमार सेठी ने अमर उजाला को बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस नवरात्रों में 65 वर्ष की आयु से ज्यादा उम्र के भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी प्रकार 10 साल की उम्र से छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं होगी।


मंदिर के सेवादार भी जिनकी उम्र 65 वर्ष से ऊपर है, मंदिर की बजाय घर से ही सेवा कार्य करेंगे। झंडेवालान मंदिर से ज्योति ले जाने की वर्षों पुरानी परंपरा को निभाया जाएगा। नवरात्रि के तीन दिन पूर्व से लोग माता के द्वार से ज्योति ले जा सकेंगे। इसके लिए केवल चार लोगों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।


शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्रों में झंडेवालान मंदिर में दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रवेश द्वार और मुख्य मंदिर के प्रवेश के बाहर दो जगहों पर लोगों के हाथ धुलने, सैनिटाइजेशन की सुविधा रहेगी। भक्तों को मंदिर में बैठकर भंडारा प्रसाद की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें पैकेट बंद प्रसाद मिलेगा जिसे वे अपने साथ ले जा सकेंगे।


बिड़ला मंदिर के प्रमुख प्रशासक विनोद कुमार मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि इस वर्ष मंदिर में केवल दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भक्तों को नारियल चढ़ाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें केवल पैकेट बन्द प्रसाद ही मिलेगा। मंदिर में कथा-प्रवचन सुनने का आनंद भक्तों को इस बार नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed