{"_id":"5fb365facc3b95530c24a26e","slug":"goa-power-minister-challenges-kejriwal-electricity-model-for-public-debate-raghav-chadha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के बिजली मंत्री ने दी केजरीवाल के बिजली मॉडल पर सार्वजनिक बहस की चुनौती, राघव चड्ढा आज जाएंगे गोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा के बिजली मंत्री ने दी केजरीवाल के बिजली मॉडल पर सार्वजनिक बहस की चुनौती, राघव चड्ढा आज जाएंगे गोवा
Tue, 17 Nov 2020 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार का बिजली मॉडल शुरू से ही चर्चाओं का विषय रहा है। आम आदमी पार्टी सरकार जब से सत्ता में काबिज है उसने बिजली दरों को सस्ती करने के साथ ही मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर हमेशा सराहना पाई है।
विज्ञापन
हालांकि बिजली का यह मॉडल केजरीवाल के विरोधियों के लिए हमेशा चुनौती बना है। इस बार केजरीवाल के बिजली मॉडल को गोवा सरकार ने चुनौती दी है। गोवा के बिजली मंत्री ने केजरीवाल के बिजली मॉडल को चुनौती देते हुए इस पर सार्वजनिक बहस करने की बात कही है।
विज्ञापन
इस पर आप विधायक राघव चड्ढा ने कहा है कि वह आज(17 नवंबर) दोपहर दो बजे गोवा पहुंचा रहे हैं। गोवा के ऊर्जा मंत्री को सार्वजनिक बहस की जगह और समय मुझे बताना चाहिए। मैं सच में चाहता हूं कि वह आएं और डिबेट में हिस्सा लें।
विज्ञापन
राघव ने आगे कहा कि भाजपा हाईकमान ने गोवा नेतृत्व से कहा है कि वह इस तरह की सार्वजनिक बहस में न पड़ें। मैं आशा करता हूं कि गोवा के मंत्री को यह समझ आए कि इस तरह की सार्वजनिक बहस से गोवा वालों का सिर्फ भला ही होगा। उम्मीद है कि गोवा के मुख्यमंत्री भाजपा हाईकमान की नहीं सुनेंगे और यह सार्वजनिक बहस होगी।