फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   go to see celebration of freedom by metro without spend a single rupee

जश्न-ए-आजादी के मौके पर मेट्रो में फ्रीराइड

Sat, 15 Aug 2015 11:10 AM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
go to see celebration of freedom by metro without spend a single rupee

लाल किले पर जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम देखने के लिए दिल्ली मेट्रो यात्रियों को सुबह मुफ्त यात्रा का तोहफा दे रही है। फ्री राइड का तोहफा चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरने पर ही मान्य होगा।

विज्ञापन


हालांकि फ्री राइड से पहले यात्री को संबंधित स्टेशन पर एंट्री के दौरान कांप्लीमेंटरी कूपन लेना होगा, जोकि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन में उतरने के दौरान दिखाना होगा। यह सुविधा सुबह 4:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन


मेट्रो में फ्री राइड की सुविधा की घोषणा डीएमआरसी ने केंद्र सरकार के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम जारी की है। वहीं, डीटीसी को भी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से कोई घोषणा न करने के चलते संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक कई रूट रहेंगे डायवर्ट

go to see celebration of freedom by metro without spend a single rupee

लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते बसों के रूट डायवर्ट रहेंगे। इसके अलावा कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके चलते लोगों को सलाह दी जाती है कि यदि समारोह देखने नहीं जा रहे हैं तो फिर दोपहर 12 बजे के बाद ही घर से निकलें या रूट की स्थिति जानकर ही निकलें।

यदि लाल किले जाना है तो सुबह सवा छह बजे से पहले लाल किले तक पहुंच जाएं। क्योंकि उसके बाद रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि निमंत्रण पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर चलें।

मेट्रो से आ रहे हैं तो चांदनी चौक और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से पैदल समारोह स्थल तक पहुंचा जा सकता है। क्योंकि आईटीओ और प्रगति मैदान दूर पड़ेंगे। दूसरा इन स्टेशनों से कोई वाहन या रिक्शा भी नहीं मिलेगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा ध्वजारोहण

go to see celebration of freedom by metro without spend a single rupee

15 अगस्त की पूर्व संध्या पर लाल किले की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराएंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने लालकिले को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है।


समारोह स्थल पर करीब छह हजार पुलिसकर्मियों के अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। शुक्रवार दोपहर से ही लाल किले के आसपास के इलाकों को भी सील कर दिया गया है।

इसके अलावा शुक्रवार रात को दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। जहां पर कड़ा चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

लाल किला बना है अभेद्य किला

go to see celebration of freedom by metro without spend a single rupee

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने लालकिले के आसपास स्थित इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार शाम से ही लालकिले के पास स्थित सभी मार्केटों को बंद करवा दिया गया है।


ऊंची इमारतों पर अत्याधुनिक हथियार से लैस दिल्ली पुलिस के करीब दो सौ कमांडों को तैनात किए गए हैं। लालकिले के अंदर और बाहर व आस पास के इलाके में दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कंट्रोल रूम में 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात हैं जो लालकिला के आस पास आने वाले लोगों पर तीसरी आंख से नजर रख रहे हैं। सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास से लेकर लालकिले तक के रूट की सुरक्षा के लिहाज से कई बाहर रिहर्सल की गई। रूट के चारों तरफ बिल्डिंगों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसपर कमांडो तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed