{"_id":"5dd0121d8ebc3e54c851ef0b","slug":"give-report-of-burning-garbage-and-crackers-get-one-thousand-reward-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नंबर पर कूड़ा-पटाखे जलाने की सूचना दो, एक हजार इनाम पाओ, गुप्त रखा जाएगा नाम व पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नंबर पर कूड़ा-पटाखे जलाने की सूचना दो, एक हजार इनाम पाओ, गुप्त रखा जाएगा नाम व पता
Sat, 16 Nov 2019 08:43 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Nov 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
crackers
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कूड़ा जलाने, शादी समारोह में पटाखों का इस्तेमाल करने वालों की सूचना देने पर एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। डीएम ने सूचना देने के लिए व्हाट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। सूचना देने वाले का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि कूड़ा जलाने से वायु गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि जिले में कहीं भी शादी-समारोह या अन्य आयोजनों में पटाखों के प्रयोग, कूड़ा जलाए जाने के फोटोग्राफ, तिथि, लोकेशन, आयोजकों के नाम, पते उपलब्ध कराएं। ऐसी सूचना 12 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने वालों को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सूचना देने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9871428532 और ईमेल dmgbnwarroom@gmail.com जारी की है। इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लोगों से सूचना देने की अपील की जा रही है।