फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girlfriend's father and brother killed boyfriend in jafrabad delhi

पकड़े गए प्यार के दुश्मन: लड़की के पिता और भाई ने प्रेमी की चाकुओं से वार कर की हत्या, CCTV में कैद हुए दरिंदे

Wed, 19 Jul 2023 09:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jul 2023 09:30 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वारदात के समय सलमान अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा है। इसी दौरान अचानक दो लड़के उस पर टूट पड़ते हैं। एक लड़का उसके गले, सीने, पेट, कमर व दूसरी जगह वार करता दिख रहा है। जैसे ही सलमान नीचे गिरता है, दूसरा आरोपी उसका गला रेत देता है।

विज्ञापन
girlfriend's father and brother killed boyfriend in jafrabad delhi
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में साक्षी की तरह ही बीच सड़क पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर सलमान नाम के एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना 17 जुलाई  शाम 5 बजकर 15 मिनट की है। बताया गया कि प्रेमिका के पिता और भाई ने सलमान की हत्या की। सलमान की छाती और गर्दन पर चाकुओं के घाव मिले। वारदात के बाद से आरोपी फरार थे। लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जाफराबाद इलाके में सलमान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की गई हत्या का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें दिख रहा है कि आरोपी अचानक बाइक सवार सलमान को रोककर उस पर चाकू से हमला कर देते हैं। बाद में उसे जमीन पर गिराकर उसका गला रेत दिया जाता है। इज्जत की खातिर की गई यह वारदात भीड़ की मौजूदगी में हुई। हत्या के समय सड़क पर खासी चहल-पहल दिख रही है। बावजूद इसके कोई भी सलमान को बचाने का साहस नहीं जुटा पाया। हत्या के समय लोग रुककर तमाशा तो देखते रहे, लेकिन कोई आगे नहीं बढ़ा। महज 20 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि दरअसल सलमान और आरोपी परिवार अलग बिरादरी से संबंध रखते हैं। परिवार को पसंद नहीं था कि सलमान उनकी बेटी से मिले। मना करने के बावजूद सलमान जब सोमवार को उनकी गली में दिखा तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वारदात के समय सलमान अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर गली नंबर-2, कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर से गुजर रहा है। इसी दौरान अचानक दो लड़के उस पर टूट पड़ते हैं। एक लड़का उसके गले, सीने, पेट, कमर व दूसरी जगह वार करता दिख रहा है। जैसे ही सलमान नीचे गिरता है, दूसरा आरोपी उसका गला रेत देता है। बाद में आरोपी वहां से चले जाते हैं। सलमान की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो जाती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंचती है।


प्रेमिका ने किया खुलासा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या के कुछ ही देर बाद सलमान की प्रेमिका भी रोते हुए वहां पहुंची थी। उसने सलमान की पहचान की और बताया कि उसकी हत्या उसके पिता व भाइयों ने की है। युवती ने बताया कि दो साल से उसकी सलमान से दोस्ती थी, लेकिन पिता को दूसरी बिरादरी का होने की वजह से उनका मिलना पसंद नहीं था। उसके परिवार ने सलमान को गली में भी न आने की धमकी दी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि गली नंबर-19, चौहान बांगर में सलमान जींस पर स्टीकर पेस्टिंग की फैक्टरी चलाता था। उसका घर गली नंबर-7, ब्रह्मपुरी इलाके में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed