{"_id":"5f751e728ebc3e9c0416d0ed","slug":"girlfriend-insisting-on-divorcing-wife-to-marry-her-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक देकर जल्द शादी करने की जिद कर रही थी प्रेमिका, इसलिए मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को तलाक देकर जल्द शादी करने की जिद कर रही थी प्रेमिका, इसलिए मारी गोली
Thu, 01 Oct 2020 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Oct 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
संदीप दहिया (लाल टी शर्ट में)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर में अपनी प्रेमिका उर्मिल चौधरी को गोली मारकर रोहतक के बैंसी गांव में ससुर रणबीर की हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के एसआई ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। संदीप ने पूछताछ के दौरान बताया कि रविवार शाम को कार में उसकी प्रेमिका पत्नी को तलाक देकर जल्द शादी करने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन
काफी देर बहस होने के बाद उर्मिल उसकी डस्टर गाड़ी से उतरकर पैदल शनि मंदरि की ओर जाने लगी।
गुस्से में संदीप ने पीछे से उर्मिल पर तीन गोलियां दाग दीं। तीन गोलियां चलाने के बाद उसकी पिस्टल में गोली फंस गई। फंसी हुई गोली को निकालने के चक्कर में संदीप के दो राउंड मौके पर ही गिर गए। बाद में उर्मिल को घायल अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में अभी भी उर्मिल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बाहरी-उतरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संदीप दहिया को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। बुधवार को अलीपुर थाना पुलिस ने अपने केस में संदीप की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
अब अलीपुर थाना पुलिस उसकी रिमांड लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वहीं रोहतक पुलिस भी अपने केस में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदीप की डस्टर गाड़ी व पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। संदीप को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि लाहौरी गेट थाने में तैनात एसआई संदीप दहिया ने घटना वाले दिन मालखाने से 9 एमएम की पिस्टल व 10 कारतूस अपने नाम लिये थे। उर्मिल से झगड़े के बाद उसने तीन गोलियां उसे मार दीं। दो राउंड उसके घटना स्थल पर गिर गए।
उर्मिल को गोली मारने के बाद रातभर संदीप कुंडली में कार में जागता रहा। रात को ही उसने ससुर की हत्या की योजना बना ली। उसे लगता था कि ससुर की हत्या करने के बाद ही उसका बदला पूरा होगा। अगले दिन उसने ससुर की अपनी सरकारी पिस्टल से हत्या कर दी। अब दस में से उसके छह राउंड खर्च हो चुके थे। चार राउंड को पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिया।